Daily Horoscope
✕

हनुमान चालीसा पढ़ने का सही समय क्या है?

Updated: मंगलवार, 1 सितम्बर 2026 (11:23 IST)
Right time to read Hanuman Chalisa: चैत्र माह की पूर्णिमा के दिन उत्तर भारत में हनुमान जयंती का पर्व मनाया जाता है जिसे हनुमान जन्मोत्सव भी कहते हैं। इस बार 12 अप्रैल को हनुमान जयंती मनाई जाएगी। हनुमान चालीसा मंगलवार और शनिवार को विशेष रूप से पढ़ते हैं परंतु नित्य प्रतिदिन हनुमान चालीसा पढ़ना चाहिए। हनुमान चालीसा पढ़ने का सही समय क्या है?ALSO READ: हनुमान चालीसा पढ़ते वक्त न करें ये गलतियां अन्यथा नहीं मिलेगा पाठ का फल
 
ब्रह्म मुहूर्त में पढें हनुमान चालीसा:-
ब्रह्म मुहूर्त रा‍त्रि का चौथा प्रहर होता है। सुबह सूर्योदय के पूर्व के प्रहर में दो मुहूर्त होते हैं। उनमें से पहले मुहूर्त को ब्रह्म मुहूर्त कहते हैं। इस मुहूर्त में की गई पूजा, किया गया ध्यान या की गई प्रार्थना सफल होती है। हमारी घड़ी के अनुसार प्रात: 4.24 से 5.12 के बीच का समय ब्रह्म मुहूर्त है।ALSO READ: हनुमान जयंती 2025: हनुमान चालीसा और सुंदरकांड पाठ पढ़ने का सही तरीका जानिए
 
दिन में सुबह कब पढ़ सकते हैं हनुमान चालीसा? 
दिन में सावित्री या अभिजीत मुहूर्त में हनुमान चालीसा पढ़ सकते हैं। यदि दिन में 12:30 के पहले राहु काल नहीं हो तो उसके पहले कभी भी हनुमान चालीसा का पाठ कर सकते हैं। 
 
प्रदोष काल में पढ़ें हनुमान चालीसा:-
प्रदोष काल का समय शाम को सूर्यास्त के लगभग 48 मिनट पहले शुरू होता है और सूर्यास्त के बाद लगभग 48 मिनट तक रहता है। इस काल में शिवजी की और उनके रुद्रावतारों की पूजा की जाती है। हनुमानजी रुद्रावतार है। इस समय में भी हनुमान चालीसा पढ़ने का समय अच्छा माना गया है। हमारी घड़ी के अनुसार शाम को 7:15 पर हनुमान चालीसा पढ़ना शुभ है।ALSO READ: हनुमान जयंती पर क्या क्या बनाएं, जानें 10 पारंपरिक भोग/ नैवेद्य
 
रात में कब पढ़ सकते हैं हनुमान चालीसा?
रात में राहु काल को छोड़कर सभी समय हनुमान चालीसा का पाठ कर सकते हैं।
ALSO READ: महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में हनुमानजी के जन्म स्थान को लेकर छिड़ी है जंग

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

धनतेरस पर बन रहा है दुर्लभ शुभ योग, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

धनतेरस पर कितने दीपक जलाने चाहिए? कहां-कहां जलाना होता है शुभ? जानिए क्या है धार्मिक महत्व?

Dhanteras Yam Deepak 2026: धनतेरस पर यम दीपम का सही समय क्या है? जानें क्यों जलाया जाता है यह दीपक

श्री कुबेर चालीसा: Shri kubera chalisa

सिंह राशि में मंगल का महागोचर: क्या आपकी किस्मत चमकने वाली है या बढ़ेगा तनाव? जानें सभी 12 राशियों का हाल

सभी देखें

सूर्य का विशाखा नक्षत्र में गोचर, 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बंपर लाभ

दीपावली पर मिठाइयों के बीच क्यों खास है चकली? जानें बनाने की आसान विधि

Annual Numerology 2027 : मूलांक 5 वालों को मिलेंगे नए अवसर, किन मामलों में बरतनी होगी सावधानी, जानें अंक भविष्यफल

03 November Birthday: आपको 3 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 03 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

अगला लेख