dharma sangrah
✕

बजरंगबली की इस 1 चौपाई में ही है किस्मत बदलने की ताकत, कोई मंत्र न याद हो तो इसे रट लीजिए

Updated: शुक्रवार, 26 जून 2020 (14:41 IST)
हिन्दू धर्म के सबसे जाग्रत और सर्वशक्तिशाली देवताओं में एकमात्र हनुमानजी की कृपा जिस पर बरसना शुरू होती है, उसका कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता। दस दिशाओं और चारों युग में उनका प्रताप है। 
 
इसीलिए कहा गया है कि... 'चारों जुग परताप तुम्हारा, है परसिद्ध जगत उजियारा।' 
 
जो कोई भी व्यक्ति उनसे जुड़ा समझों उसका संकट कटा। प्रतिदिन हनुमान चालीसा पढ़ना चाहिए। प्रति मंगलवार का व्रत करने से और प्रतिदिन हनुमान-पाठ, मंत्र जप, हनुमान चालीसा तथा बजरंग बाण का पाठ करने से त्वरित फल प्राप्त होता है। 
 
हनुमानजी इस कलियुग में सबसे ज्यादा जाग्रत और साक्षात हैं। कलियुग में हनुमानजी की भक्ति ही लोगों को दुख और संकट से बचाने में सक्षम हैं। बहुत से लोग किसी बाबा, गुरु, अन्य देवी-देवता, ज्योतिष और तांत्रिकों के चक्कर में भटकते रहते हैं, क्योंकि वे हनुमानजी की भक्ति-शक्ति को नहीं पहचानते। ऐसे भटके हुए लोगों का राम ही भला करे। 
 
हनुमानजी की भक्ति और हनुमान चालीसा पढ़ने से व्यक्ति के जीवन की सभी तरह की बाधाओं का निराकरण होता है। 
 
यह है वह सरल चौपाई जिसमें आपकी किस्मत बदलने की पूरी शक्ति है। निरंतर जपें कि हे बजरंगबली, आप रक्षक है तो हमें क्यों डरना चाहिए?
 
'सब सुख लहै तुम्हारी सरना, तुम रक्षक काहू को डरना।' 
 
अर्थ- जो भी आपकी शरण में आते हैं, उस सभी को आनन्द प्राप्त होता है और जब आप रक्षक है, तो फिर किसी से क्यों डरें? 

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात कर लें ये 8 काम, दिवाली से पहले घर खिंची चली आएंगी मां लक्ष्मी!

शरद पूर्णिमा पर कब होगा चंद्रोदय, जानिए आपके शहर का टाइम

23 October Birthday: आपको 23 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (23 अक्‍टूबर, 2026)

शरद पूर्णिमा की खीर में ऐसा क्या है खास? जानें इसे खाने के चमत्कारी फायदे

अगला लेख