Daily Horoscope
✕

श्रीकृष्ण को लगाएं राशि अनुसार भोग और करें श्रृंगार, मिलेगा मनचाहा वरदान

Updated: मंगलवार, 28 अगस्त 2018 (12:50 IST)
इस साल जन्माष्टमी पर कान्हा को राशि अनुसार यह भोग लगाएं, मनचाहा वरदान पाएं 
 
जन्माष्टमी पर करें राशि अनुसार भगवान श्रीकृष्ण का पूजन
 
 
देवकीनंदन, यदुनंदन, राधाप्रिय भगवान श्रीकृष्ण जन्म-उत्सव भादौ कृष्ण पक्ष अष्टमी के दिन रात्रि 12 बजे मनाया जाता है। इस  दिन भगवान श्रीकृष्ण का पूजन विधि-विधानपूर्वक करना चाहिए।
 
भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के दिन प्रात:काल स्नान करके घर को स्वच्छ करें। नाना प्रकार के सुगंधित पुष्पों से घर की सजावट करें व  गोपालजी का पालना सजाएं। तत्पश्चात भगवान को शुद्ध जल से स्नान कराएं फिर दूध, दही, घी, शहद, शकर व पंचामृत से स्नान  कराएं। सभी स्नान के बाद शुद्ध जल से स्नान कराके दूध से अभिषेक करें व भगवान को वस्त्र पहनाएं। आभूषण से सुशोभित कर केशर  या चंदन का टीका लगाएं तथा फिर भगवान को पालने में सुला दें। यदुनंदन की इस प्रकार से पूजा करने से आपको वे आनंददायक  पालने का सुख देंगे।
 
रात्रि 12 बजे तक भगवान के कीर्तन, भजन व जप करते रहें। रात्रि 12 बजे भगवान की जन्म आरती कर जन्मोत्सव मनाएं। राशि के अनुसार भगवान का पूजन करें तो अनन्य फल प्राप्त होता है।
 
मेष : लाल वस्त्र पहनाएं व कुंकुं का तिलक करें।
 
वृषभ : चांदी के वर्क से श्रृंगार करें व सफेद चंदन का तिलक करें।
 
मिथुन : लहरिया वाले वस्त्र पहनाएं व चंदन का तिलक करें।
 
कर्क : सफेद वस्त्र पहनाएं व दूध का भोग लगाएं।
 
सिंह : गुलाबी वस्त्र पहनाएं व अष्टगंध का तिलक लगाएं।
 
कन्या : हरे वस्त्र पहनाएं व मावे का भोग लगाएं।
 
तुला : केसरिया वस्त्र पहनाएं व माखन-मिश्री का भोग लगाएं।
 
वृश्चिक : लाल वस्त्र पहनाएं व मिल्क केक का भोग लगाएं।
 
धनु : पीला वस्त्र पहनाएं व पीली मिठाई का भोग लगाएं।
 
मकर : लाल-पीला मिश्रित रंग का वस्त्र पहनाएं व मिश्री का भोग लगाएं। 
 
कुंभ : नीले वस्त्र पहनाएं व बालूशाही का भोग लगाएं।  
 
मीन : पीताम्बरी पहनाएं व केशर-बर्फी का भोग लगाएं।

ALSO READ: उलझन में हैं भक्त, कब मनाएं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी? जानिए समाधान
लेखक के बारे में
पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

Show comments

सभी देखें

Dev Uthani Ekadashi 2026 Date: 4 शुभ योग में मनाई जाएगी देवउठनी एकादशी, ये 5 उपाय करेंगे तो मिलेगा अक्षय पुण्य

Dev Uthani Ekadashi 2026: देवउठनी एकादशी पर जरूर जपें मां तुलसी के ये 8 चमत्कारी नाम, दूर होगी हर बाधा

19 November Birthday: आपको 19 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 19 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Rashifal 2027: साल 2027 में शनि, गुरु और राहु-केतु का महागोचर! जानें सभी 12 राशियों की किस्मत का पूरा हाल

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

Shukra Margi 2026: कन्या राशि में शुक्र की सीधी चाल, इन 5 राशियों के शुरू हुए अच्छे दिन, मिलेगा पैसा और प्यार

Lal Kitab Mithun Rashifal 2027: 10वें भाव के शनि बदलेंगे मिथुन राशि वालों की तकदीर! जानें करियर, धन और परिवार का पूरा हाल

Dev Diwali 2026: जानिए देव दीपावली पर दीपदान का सबसे शुभ मुहूर्त और सही विधि

देवउठनी एकादशी पर हल्दी से करें ये खास उपाय, विवाह की बाधाएं और रोग होंगे दूर

अगला लेख