dharma sangrah
✕

मन के कारागार में भी हो श्रीकृष्ण का प्राकट्य...

Updated: गुरुवार, 30 अगस्त 2018 (11:21 IST)
भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को देश के कोने-कोने में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव मनाया जाता है। इसी प्रकार अन्य देवी-देवताओं के भी जन्मोत्सव व प्राकट्योत्सव मनाए जाते हैं। मेरे देखे यह बहुत सांकेतिक है जिससे जीव को यह स्मरण बना रहे कि उसे अपने अंत:करण में भी एक दिन परमात्मा का प्राकट्य करना है।
 
इस संदर्भ में श्रीकृष्ण के प्राकट्योत्सव की कथा बहुत ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि श्रीकृष्ण का जन्म आततायी कंस के कारागार में मध्यरात्रि में हुआ। मनुष्य का अंत:करण भी विकारों का एक कारागार है जिसमें षड्विकारों के पहरेदार सदैव तैनात रहते हैं।
 
जब मनुष्य के मन में विकार हो तो उसे अंधकार घेर लेता है। इस स्थिति में जब अंत:करण में परमात्मा का प्राकट्य होता है, तब ठीक श्रीकृष्ण जन्म के जैसे ही हमारे विकारों के बंधन स्वत: ही कट जाते हैं और हमारे अंत:करण का कारागार स्वयमेव खुल जाता है।
 
श्रीकृष्ण के जन्म की कथा बहुत ही प्रेरक है अत: हम लौकिक रूप से तो यह पर्व अवश्य मनाएं किंतु हमारा प्रयास यह हो कि एक दिन हमारे अंत:करणरूपी कारागार में भी श्रीकृष्ण का प्राकट्य हो।
 
-ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
सम्पर्क: astropoint_hbd@yahoo.com
लेखक के बारे में
पं. हेमन्त रिछारिया
ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया ज्योतिष प्रभाकर उपाधि से सम्मानित हैं। विगत 12 वर्षों से ज्योतिष संबंधी अनुसंधान एवं ज्योतिष से जुड़ी गलत धारणाओं का खंडन कर वास्तविक ज्योतिष के प्रचार-प्रसार में योगदान दे रहे हैं। कई ज्योतिष आधारित पुस्तकों का लेखन।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 अक्‍टूबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

देव उठनी एकादशी कब है, कब से प्रारंभ होंगे मांगलिक कार्य?

कार्तिक मास 2026: क्यों सबसे पवित्र माना जाता है यह महीना? जानें महत्व और पौराणिक कथा

करवा चौथ माता की आरती | karva chauth mata ki aarti

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ की रात पति-पत्नी के बीच क्या होता है खास?

अगला लेख