sundarkand

Janmashtami Recipe : कैसे बनाएं जन्माष्टमी पर पंचामृत का भोग, नोट करें रेसिपी

Written By WD Feature Desk
Updated: बुधवार, 21 अगस्त 2024 (17:02 IST)
Highlights 
 
पंचामृत कैसे बनाएं।
पंचामृत बनाने की पारंपरिक विधि। 
पंचामृत भगवान कृष्ण की सर्वश्रेष्ठ भोग रेसिपी।
 
Janmashtami Bhog Recipe :  हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। और जन्माष्टमी पर प्रसाद के रूप में भगवान श्री कृष्ण को नैवेद्य या भोग में पंचामृत अवश्‍य चढ़ाना चाहिए। पंचामृत का अर्थ है 'पांच अमृत'।

पांचों प्रकार के मिश्रण से बनने वाले इस पंचामृत से श्र‍ी कृष्ण प्रसन्न होते है। यह व्यंजन दूध, दही, घी, शहद, शकर को मिलाकर बनाया जाता है। इस प्रकार दूध, चीनी, शहद दही और घी आदि पांच अमृतों को मिलाकर ही पंचामृत बनाया जाता है। पंचामृत का जहां धार्मिक महत्व है, वहीं यह स्वास्थ्य के लिए अमृत से कम नहीं है। पंचामृत का सेवन कई रोगों में लाभदायक और मन को शांति प्रदान करने वाला होता है। इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहतर माना गया है।
 
आइए जानें पंचामृत बनाने की सरल एवं पारंपरिक विधि-
 
पंचामृत बनाने के लिए आपको 250 मिली गाय का ताजा दूध, 2 छोटे चम्मच पिसी हुई मिश्री, 1 चम्मच शहद, 1 चम्मच देशी घी, 2 चम्मच ताजा दही और 2-3 तुलसी के पत्तों की आवश्‍यकता होगी। पंचामृत बनाने से पहले आप सभी सामग्री को इकट्‍ठा करके रख लें। अब सबसे पहले गाय के ताजे दूध में पिसी मिश्री, शहद, दही एवं घी मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें। इसमें तुलसी के पत्ते मिलाएं। लीजिए भगवान श्री कृष्ण का नैवेद्य पंचामृत तैयार है।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 26 अगस्‍त 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

अंक दर्शन : 2026 की राखी और संस्कारों में छिपी ग्रह ऊर्जा

चातुर्मास 2026: प्रथम के बाद द्वितीय चातुर्मास प्रारंभ, जानिए इस माह क्या करें और क्या नहीं

Rakhi mithai: रक्षाबंधन स्पेशल फूड: इस राखी भाई को खिलाएं ये खास 5 मिठाइयां

रक्षाबंधन 2026: भाई की कलाई पर सजाएं उसकी राशि के अनुसार लकी राखी

अगला लेख