dharma sangrah

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मुहूर्त 2021: जानिए विशेष शुभ संयोग

Updated: सोमवार, 30 अगस्त 2021 (06:56 IST)
श्रीकृष्‍ण जन्माष्टमी का महोत्सव हिन्दू कैलेंडर के अनुसार हर वर्ष भाद्रपद की कृष्ण अष्टमी को मनाया जाता हैं। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार इस बार 30 अगस्त 2021 सोमवार को श्री कृष्ण का 5248वां जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
 
 
1. श्री कृष्ण ने विष्णु के 8वें अवतार के रूप में 8वें मनु वैवस्वत के मन्वंतर के 28वें द्वापर में भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की रात्रि के 7 मुहूर्त निकल गए और 8वां उपस्थित हुआ तभी आधी रात के समय सबसे शुभ लग्न में उन्होंने जन्म लिया। उस लग्न पर केवल शुभ ग्रहों की दृष्टि थी। तब रोहिणी नक्षत्र तथा अष्टमी तिथि के संयोग से जयंती नामक योग में लगभग 3112 ईसा पूर्व को उनका जन्म हुआ था। ज्योतिषियों के अनुसार रात 12 बजे उस वक्त शून्य काल था।
 
2. इस बार हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि का आरंभ 29 अगस्त 2021 रविवार को रात 11 बजकर 25 मिनट से हो रहा है। इस तिथि का समापन 30 अगस्त दिन सोमवार को देर रात 01 बजकर 59 मिनट पर होगा।
 
3. दूसरी ओर रोहिणी नक्षत्र का प्रारम्भ 30 अगस्त को सुबह 06 बजकर 39 मिनट से हो रहा है, जबकि इसका समापन 31 अगस्त को सुबह 09 बजकर 44 मिनट पर होगा।
 
4. भगवान श्रीकृष्ण जन्म रात्रि में हुआ था और व्रत के लिए उदया तिथि मान्य है, ऐसे में इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व 30 अगस्त को रहेगा और दिनभर व्रत रख सकते हैं। इस स्थिति में आप 31 अगस्त को प्रात: 09 बजकर 44 मिनट के बाद पारण कर सकते हैं क्योंकि इस समय ही रोहिणी नक्षत्र का समापन होगा।
 
5. जन्माष्टमी का व्रत रखने वाले लोग मुख्यत: दिनभर व्रत रखते हैं और रात्रि में बाल गोपाल श्रीकृष्ण के जन्म के बाद प्रसाद ग्रहण करते हैं और उसी समय अन्न ग्रहण करके व्रत का पारण कर लेते हैं। हालांकि कई स्थानों पर अगले दिन प्रात: पारण किया जाता है।
 
6. यदि आप रात्रि में ही पारण करता चाहते हैं तो श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा का मुहूर्त 30 अगस्त को रात 11 बजकर 59 मिनट से देर रात 12 बजकर 44 मिनट तक रहेगा। इसके बाद पारण कर सकते हैं।
 
7. निशित काल 30 अगस्त रात 11:59 से लेकर सुबह 12:44 तक और अभिजित मुहूर्त सुबह 11:56 से लेकर दोपहर 12:47 तक और गोधूलि मुहूर्त शाम 06:32 से लेकर शाम 06:56 तक रहेगा। 
 
8. आनन्दादि योग सुस्थिर 06:39 AM के बाद वर्धमान। सर्वार्थसिद्धि योग- Aug 30 06:39 AM To Aug 31 06:12 AM (Rohini and Monday).
 
9. व्याघात योग 29 Aug 06:44 AM To Aug 30 07:46 AM इसके बाद हर्षण योग Aug 30 07:46 AM To Aug 31 08:48 AM तक रहेगा।
 
10. इस दिन सूर्य और मंगल लग्न में स्थित सिंह राशि में रहेंगे। चंद्र और राहु कर्म भाव में वृषभ राशि में और केतु वृश्‍चिक चतुर्थभाव में रहेंगे। शुक्र और बुद्ध दूसरे भाव में कन्या राशि में रहेंगे। शनि छठे भाव में मकर राशि में रहेंगे और गुरु सप्तम भाव में कुंभ राशि में रहेंगे। 

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 07 अगस्‍त 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Kamika Ekadashi 2026 : सावन में कब है कामिका एकादशी? जानें क्यों खास है यह एकादशी, जानें पूजा विधि और कथा

बुधादित्य राजयोग से बदलेगी इन 5 राशियों की तकदीर, करियर और कारोबार में मिल सकती है बड़ी सफलता

अंक-दर्शन : रसोई के मसाले और ग्रहों का रहस्य (भाग–5 : तेजपत्ता)

श्रावण मास में करें ये 10 आसान उपाय, पूरे साल मिलेगा भगवान शिव का आशीर्वाद

अगला लेख