suvichar

Janmashtami Decoration: जन्माष्टमी 2023 की डेकोरेशन के लिए 5 latest ideas

Updated: मंगलवार, 5 सितम्बर 2023 (14:38 IST)
janmashtami 2023 decoration ideas
लड्डू गोपाल का जन्मदिन भारत ही नहीं बल्कि पुरे विश्व में धूमधाम से मनाया जाता है। हर कोई श्रीकृष्ण का जन्म का उत्सव अपनी श्रद्धानुसार मनाता है। कई लोग इस मौके पर भजन कीर्तन करते हैं और लड्डू गोपाल को सुंदर वस्त्र पहनाकर झूला झुलाते हैं। साथ ही जन्माष्टमी पर घर में मंदिर को भी सजाया जाता है। कई लोग इस पर्व पर अपने मंदिर को सुंदर झांकी की तरह सजाते हैं। आप भी सोशल मीडिया पर वायरल इन डिजाईन के ज़रिए अपने लड्डू गोपाल का झुला सजा सकते हैं। 

1. इस तरह के झूले को सजाने के लिए आपको एक तार या थर्माकोल की ज़रूरत होगी। इसे गोला अकार दें। इसके बाद आप बाज़ार से आर्टिफीसियल फूलों के ज़रिए तार या थर्माकोल में फूल लगा सकते हैं। साथ ही मोतियों की माला से इस झूले को सजा सकते हैं। आप अपने पसंद का कोई भी रंग चुन सकते हैं। एक ही रंग से यह पूरी डेकोरेशन बहुत सुंदर लगेगी।

2. इस तरह के झूले को सजाना बहुत आसान है। आप आर्टिफीसियल या अपने गार्डन के फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही इस तरह की बेल आपको बाज़ार में आसानी से मिल जाएगी। आप सुतली की रस्सी को हरा रंग करके भी इस तरह की बेल बना सकते हैं। 

3. अगर आपको इस तरह की डेकोरेशन पसंद है तो आपके लिए यह डिजाईन परफेक्ट है। आप किसी भी pastel या हलके रंग का कपड़ा चुनें। आप अर्तिफिकल फूलों को धागे की मदद से लगा सकते हैं। साथ ही आप पेपर के फूल लगाकर भी इस झूले को सजा सकते हैं। 

4. यह डिजाइन देखने में मुश्किल और महंगा है लेकिन आप इसे आसानी से कम बजट में बना सकते हैं। इस तरह की मोतियों के लिए आप राखियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही आप गाय की तस्वीर का प्रिंटआउट निकालकर लगा सकते हैं। एक कलर प्रिंटआउट के लिए आपको मुश्किल से 10 रुपए खर्च करने पड़ेंगे। 

5. अगर आपके पास इस तरह की टोकरी है तो आपकी आधी डेकोरेशन यहीं पूरी हो गई है। आपको टोकरी के हैंडल में मोर के पंख लगाने हैं और टोकरी को अपनी पसंद अनुसार अच्छे से सजाना है। 
ALSO READ: कब है श्री कृष्ण जन्माष्टमी 6 या 7 सितंबर 2023? जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

31 August Birthday: आपको 31 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (31 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 31 अगस्‍त 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

30 August Birthday: आपको 30 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (30 अगस्‍त, 2026)

अगला लेख