Hanuman Chalisa

Shri Krishna Janmashtami 2020 : श्रीकृष्ण के 4 सरल दिव्य मंत्र

Updated: मंगलवार, 11 अगस्त 2020 (08:15 IST)
श्रीकृष्ण के सात अक्षरी, आठ अक्षरी और बारह अक्षरी मंत्र बोलने और जप करने से कठिन से कठिन कार्य पूर्ण होते हैं। भगवान श्रीकृष्ण श्री विष्णु के आठवें अवतार हैं। इस दिन भगवान स्वयं पृथ्वी पर अवतरित हुए थे इसलिए कृष्ण जन्माष्टमी अथवा जन्माष्टमी के रूप में मनाते हैं। इस दिन स्त्री-पुरुष रात्रि बारह बजे तक व्रत रखते हैं। इस दिन मंदिरों में झांकियां सजाई जाती हैं और भगवान कृष्ण को झूला में झुलाया जाता है।
 
सभी लोग इस दिन अलग-अलग तरीके से पूजा-पाठ करते हैं। लेकिन इस दिन इन मंत्रों का जाप बहुत शुभ और कल्याणकारी माना जाता है। सात अक्षरी, आठ अक्षरी और बारह अक्षरी मंत्र बोलने और जप करने में बड़े सरल और मंगलकारी हैं। मंत्र इस प्रकार हैं... 
 
ॐ क्रीं कृष्णाय नमः
 
ॐ गोकुल नाथाय नम:
 
ॐ नमो भगवते श्री गोविन्दाय
 
ॐ गोवल्लभाय स्वाहा
 
जिन लोगों का चंद्रमा कमजोर हो वे इस दिन विशेष पूजा से लाभ पा सकते हैं।

ALSO READ: Janmashtami 2020 : जन्माष्टमी पर पढ़ें 12 राशियों के 12 विशेष रक्षा मंत्र

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 20 अगस्‍त 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

कर्क राशि में बुध और गुरु की युति से बना पाण्डित्य योग, 5 राशियों के लिए बेहतरीन समय शुरू

रक्षा बंधन पर चंद्र ग्रहण का साया, इन 5 राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा दिन

Rakhi 2026: रक्षा बंधन पर बहन को दें ये प्यारा सा गिफ्ट, देखते ही खिल उठेगा चेहरा

राखी का बाजार सजा, भाई के लिए कौनसी राखी रहेगी सबसे शुभ? जानिए राखी चुनने का सही तरीका

अगला लेख