Daily Horoscope
✕

Janmashtami 2019 : 23 अगस्त को ऐसे मनाएं पौराणिक रीति से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

Updated: बुधवार, 21 अगस्त 2019 (14:32 IST)
23 अगस्त, शुक्रवार को देशभर में योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण का प्राकट्योत्सव 'श्रीकृष्ण जन्माष्टमी' के रूप में मनाया जाएगा। हमारे सनातन धर्म में भगवान कृष्ण को पूर्णावतार कहा गया है। वे 16 कलाओं से युक्त एकमात्र पूर्णावतार हैं।
 
भगवान श्रीकृष्ण का जन्म जीव को मुक्ति व मोक्ष का भी संकेत प्रदान करता है। जिस प्रकार कंस के कारागार में जब भगवान श्रीकृष्ण का अवतरण हुआ, तब सारे द्वारपालों को मूर्छा आ गई एवं वसुदेव और देवकी के बंधन स्वत: खुल गए, ठीक उसी प्रकार जब हमारे अंत:करणरूपी कारगार में भी श्रीकृष्ण का प्राकट्य होता है, तब हमारे षड्विकाररूपी द्वारपालों को मूर्छा आ जाती है और हमारे मोहमायारूपी बंधन कट जाते हैं।
 
23 अगस्त को ही क्यों मनाएं जन्माष्टमी?
 
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तिथि को लेकर अकसर विद्वानों में मतभेद रहता है, जो श्रद्धालुओं के मन में संशय उत्पन्न करता है। शास्त्रानुसार भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में मध्यरात्रि में 12 बजे हुआ था, अत: जिस दिन ये सभी संयोग बने, उसी दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाना श्रेयस्कर है।
 
यहां उदयकालीन तिथि की मान्यता इसलिए नहीं है, क्योंकि जन्माष्टमी का पर्व रात्रिकालीन है अत: इस दिन रात्रिकालीन तिथि को ही ग्राह्य किया जाना उचित है।

23 अगस्त को अष्टमी तिथि का प्रारंभ प्रात:काल 8 बजकर 15 मिनट से होगा, जो 24 तारीख को 8 बजकर 31 मिनट तक रहेगी, वहीं रोहिणी नक्षत्र प्रात:काल 4 बजे से प्रारंभ होगा।
 
पंचांग की अहोरात्र गणनानुसार सूर्योदय से सूर्योदय तक 1 दिन माना गया है अत: 23 अगस्त को जन्माष्टमी के लिए आवश्यक रात्रिकालीन अष्टमी तिथि व रोहिणी नक्षत्र का संयोग बनेगा, वहीं स्मार्त व वैष्णवों के भेद अनुसार भी समस्त स्मार्त (गृहस्थ) श्रद्धालुओं को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 23 अगस्त को ही मनाना श्रेयस्कर रहेगा।
 
कैसे मनाएं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी?
 
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन प्रात:काल स्नान आदि से निवृत्त होकर अपने पूजाघर साफ-स्वच्छ करें, तत्पश्चात अपने पूजाघर को सजाएं व उसमें पालना (झूला) डालें। उसके बाद भगवान कृष्ण के विग्रह (मूर्ति) का षोडषोपचार पूजन करने के उपरांत केसर मिश्रित गौदुग्ध से 'पुरुष-सूक्त' के साथ अभिषेक करें, फिर भगवान कृष्ण को माखन-मिश्री व तुलसी दल का भोग अर्पण करें और भगवान के विग्रह को रेशमी पीतांबर से आच्छादित कर (ढंक) दें।
 
रात्रि ठीक 12 बजे त्रिकरतल ध्वनि (3 बार ताली बजाकर) व शंख बजाकर भगवान का प्राकट्य करें एवं पुन: भगवान के विग्रह का पंचामृत आदि से षोडषोपचार पूजन करने उपरांत केसर मिश्रित गौदुग्ध से 'पुरुष-सूक्त' के साथ अभिषेक करें तत्पश्चात भगवान श्रीकृष्ण को नवीन वस्त्र, मोरपंखी मुकुट, बांसुरी, अलंकार धारण कराकर पालने में पधराएं (बिठाएं) और माखन-मिश्री का भोग अर्पित करें, फिर भगवान कृष्ण की आरती करें।
 
अभिषेक के प्रसाद (दुग्ध) को कुटुंब व परिवार सहित यह मंत्र बोलकर ग्रहण करें-
 
'अकाल मृत्युहरणं सर्वव्याधिविनाशनम्/
विष्णोत्पादोदकं पित्वा पुनर्जन्म ना भवेत्।'
 
इसके बाद प्रसाद वितरित कर भगवान को धीरे-धीरे झूला झुलाते हुए कृष्ण नाम का संकीर्तन करें।
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमंत रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केंद्र
संपर्क : astropoint_hbd@yahoo.com

ALSO READ: श्रीकृष्ण के 13 रूप, हर रूप का अलग ही है रंग
लेखक के बारे में
पं. हेमन्त रिछारिया
ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया ज्योतिष प्रभाकर उपाधि से सम्मानित हैं। विगत 12 वर्षों से ज्योतिष संबंधी अनुसंधान एवं ज्योतिष से जुड़ी गलत धारणाओं का खंडन कर वास्तविक ज्योतिष के प्रचार-प्रसार में योगदान दे रहे हैं। कई ज्योतिष आधारित पुस्तकों का लेखन।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

24 November Birthday: आपको 24 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 24 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 24 नवंबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Dev Diwali 2026: देव दीपावली पर दीपदान का सबसे शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और कथा

Bhairav ​​Jayanti 2026: काल भैरव जयंती कब है?

सभी देखें

मार्गशीर्ष माह 2026: क्यों श्रीकृष्ण को प्रिय है यह महीना? जानें इसका धार्मिक महत्व और पौराणिक कथा

Kartik Purnima Upay 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने का महापर्व है कार्तिक पूर्णिमा, जानें व्रत का महत्व और दीपदान के 5 चमत्कारी उपाय

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

Karthigai Deepam 2026: दक्षिण भारत के इस भव्य 'महादीपोत्सव' का क्या है रहस्य? जानें शुभ मुहूर्त और तिरुवन्नामलाई पर्वत पर जलने वाली अखंड ज्योति का महत्व

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

अगला लेख