dharma sangrah
✕

अपने बेबी बॉय को बनाएं भाग्यशाली श्री कृष्ण के इन सुंदर नामों से

Written By WD Feature Desk
Updated: शुक्रवार, 16 फ़रवरी 2024 (12:02 IST)
श्री कृष्ण के ये सुंदर नाम हैं अपके बाल गोपाल के नामकरण के लिए बहुत कल्याणकारी

Krishna Janmashtami 2023: बच्चों के लिए नाम चुनना बहुत जटिल काम है। माता-पिता अपने बच्चों के नामों को लेकर काफ़ी चूज़ी होते हैं। भगवान् के नामों से प्रभावित होकर बच्चों का नामकरण किया जाता है। हिन्दू देवी देवताओं में श्री कृष्ण अत्यधिक लोकप्रिय आराध्य हैं। जन्माष्टमी के अवसर पर हम ख़ासतौर पर उनके नामों का संकलन लेकर आए हैं।

कृष्ण का पूरा जीवन ही प्रेरणादायी है। उनकी बाल लीलाओं से लेकर उनके  ज्ञान और नेत्रत्व गुणों से हम हमेशा ही प्रेरणा लेते हैं। कृष्ण ने अपने जीवन काल में विभिन्न नामों का वरण किया है जो बहुत सुंदर भी हैं और अर्थपूर्ण भी। अगर आप भी अपने बाल गोपाल के लिए नाम तलाश रहे हैं तो हम यहाँ श्री कृष्ण के सुंदर नामों का संकलन दे रहे हैं। इन नामों में से आप अपना पसंदीदा नाम चुन सकते हैं।

श्री कृष्ण के नाम का इतना महत्व क्यों है?
श्री कृष्ण विष्णु के आठवें अवतार हैं। वे अपने स्वभाव, आकर्षण व्यक्तित्व, सौंदर्य, बाल लीलाओं,  साहस,  पराक्रम,  न्यायप्रियता,  धर्म और लौकिक ज्ञान के अलावा प्रेम, अनुराग एवं मित्रता के लिए भी जाने जाते हैं।  उनके नाम उनके जीवन की विभिन्न घटनाओं से प्रेरित हैं। लेकिन यह भी सच है कि श्री कृष्ण का बालरूप और उनके नाम विशेषरूप से पसंद किये जाते हैं। इस लेख में हम आपको श्री कृष्ण के सुंदर नामों से अवगत करवाएँगे। यहाँ प्रस्तुत सभी नामों का अर्थ कान्हा से जुड़ा है।

अ वर्ण से शुरू होने वाले कृष्ण के नाम :
आरिव - बुद्धि और न्याय का राजा
अनीश - सुसंगति,  अच्छा साथी
अरीन्जय  -  बुराई पर विजय
अद्वैत -  अद्वितीय, अनोखा,  अविभाजित,  अलौकिक
अप्रमेय -  अनंत  व अथाह
असुमान - श्वासों का स्वामी
आरिव - बुद्धि और न्याय का राजा
अनीश - सुसंगति,  अच्छा साथी
अरीन्जय  -  बुराई पर विजय

ज और क वर्ण से शुरू होने वाले कृष्ण के नाम :
जनव - रक्षा करने वाला पुरुष
कहान - भगवान कृष्ण का दूसरा नाम
कनु - ‘भगवान कृष्ण’ और ’परमपिता परमेश्वर’
कर्निश- दया के स्वामी
केवल - एकमात्र और पूर्ण
कियान - राजा,  सम्राट

द, म और न वर्ण से शुरू होने वाले कृष्ण के नाम :
दर्श - सुन्दर व रूपवान  
मन्हर - मनभावन, आकर्षक 
निमय - भगवान कृष्ण का दूसरा नाम है

स वर्ण से शुरू होने वाले कृष्ण के नाम :
समेह - क्षमा करने वाला
सत्वत - सत्य से भरा हुआ

त्र, व और य वर्ण से शुरू होने वाले कृष्ण के नाम :

त्रिवेश - जो तीनों वेदों को जानता है
वियांश - जीवन से भरा
विहास – बड़ी-सी मुस्कान
यदुवीर - बहादुर पुरुष,  यदु का वंशज

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

Dev uthani ekadashi 2026: देवउठनी एकादशी कब है 20 या 21 नवंबर 2026 को?

41 दिनों की अय्यप्पा मंडलकाल पूजा 2026: कब से होगी शुरुआत? जानिए इसका धार्मिक महत्व और पूजा के विशेष नियम

Numerology Horoscope: 16 से 22 नवंबर 2026 का अंक राशिफल, किस मूलांक के लिए दिन रहेंगे खास? कैसा रहेगा नवंबर का तीसरा सप्ताह?

Weekly Horoscope: 16 से 22 नवंबर का साप्ताहिक राशिफल, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन लाभ? जानें अपना भविष्यफल

छठ पूजा 2026: कब दिया जाएगा उगते सूर्य को अर्घ्य? जानिए उषा अर्घ्य का शुभ मुहूर्त और पारण की सरल विधि

सभी देखें

वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

छठ पूजा पर अपनों को दें ये शुभकामनाएं और बधाई संदेश, हर कोई कहेगा जय छठी मैया

सूर्य गोचर 2026: वृश्चिक राशि में सूर्य का प्रवेश, 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और करियर में मिलेगा लाभ

Gopashtami 2026: आज ही के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने पहली बार चराई थी गायें, जानें गोपाष्टमी का महत्व और पौराणिक कथा

14 November Birthday: आपको 14 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख