Daily Horoscope
✕

कश्मीर में चुभने वाली गर्मी, जम्मू में भी बारिश का है इंतजार

Updated: गुरुवार, 24 अगस्त 2023 (10:19 IST)
Scorching heat in Kashmir: अगस्त के अंत में भी चुभर्ती गर्मी इस बार जम्मू वालों की ही नहीं बल्कि कश्मीरियों (Kashmiris) की भी जान निकाल रही है। अगर जम्मू में तापमान (temperature) 37 डिग्री को पार कर रहा है तो श्रीनगर में 35 डिग्री का तापमान मौसम में आए परिवर्तन का अहसास करवा रहा है।
 
गर्मी की तल्खी सिर्फ जम्मू या श्रीनगर में ही नहीं है बल्कि कुपवाड़ा, गुलमर्ग और पहलगाम ही नहीं बल्कि अमरनाथ गुफा के बाहर भी यह अपना रंग दिखा रहा है। अगर अमरनाथ गुफा के बाहर 25 डिग्री का तापमान चिंता का विषय बना हुआ है तो कुपवाड़ा में 34 डिग्री के साथ उमस जान निकाल रही है।
 
हालांकि मौसम विभाग अगले 2-3 दिनों के बाद उमस में कमी आने और तापमान से राहत मिलने की उम्मीद जता रहा है, पर हालत यह है कि स्कूल जाने वाले बच्चे पूरे ही प्रदेश में इस चुभती गर्मी से परेशान हैं। इस परेशानी को बिजली विभाग अघोषित बिजली कटौती कर और बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है।
 
बिजली विभाग की प्रदेश में कई तरह की कटौती जारी है। कहीं अघोषित, कहीं स्मार्ट मीटर लगाने के लिए 3 से 5 घंटे का कट, जबकि लंबे अघोषित बिजली कटों के लिए वह भी गर्मी को कसूरवार ठहराता था। हालत जून महीने से भी बदतर है।
 
विभाग उन इलाकों में कई कई दिनों तक बिजली सप्लाई को कथित तौर पर अवरुद्ध किए हुए है, जहां लोग स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध कर रहे हैं और स्मार्ट मीटर लगाने के बावजूद वह कहता है कि बिजली आपूर्ति 24 घंटे होगी इसकी कोई गारंटी नहीं है, क्योंकि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा बार-बार इसे दोहराते हैं कि प्रदेश में आपूर्ति के लिए हर साल 20 हजार करोड़ की बिजली खरीदी जा रही है और इससे ज्यादा का बजट नहीं है।
 
ऐसे में पूरे प्रदेश में आम जनता को सिर्फ ऊपर वाले पर ही भरोसा है। जम्मू के गाडीगढ़ इलाके के बलवीर सिंह कहते थे कि बिजली विभाग लोगों की जान लेने पर तुला हुआ है, क्योंकि उसके बिजली कट मरीजों के लिए घातक साबित हो रहे हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

UP Election 2027 : योगी के गढ़ गोरखपुर में अखिलेश का शक्ति प्रदर्शन, बुलडोजर स्वागत के क्या हैं सियासी मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

अगला लेख