Hanuman Chalisa
✕

जम्मू कश्मीर के अखनूर में एनकाउंटर, 2 और आतंकी ढेर

Updated: मंगलवार, 29 अक्टूबर 2024 (10:21 IST)
Akhnoor encounter : जम्मू क्षेत्र के अखनूर सेक्टर के एक गांव में छिपे दो आतंकवादियों की तलाश में जुटे सुरक्षा बलों के साथ मंगलवार सुबह फिर से मुठभेड़ हो गई। सुरक्षा बलों ने 2 और आतंकवादी को मार गिराया, मारे गए आतंकवादियों की संख्या बढ़कर 3 हुई।
 
नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास सोमवार सुबह सुरक्षा बलों के काफिले में शामिल सेना की एंबुलेंस पर गोलीबारी करने वाले 3 आतंकवादियों में से एक को विशेष बलों और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) कमांडो द्वारा शुरू किए गए अभियान में शाम तक मार गिराया गया। आज सुबह हुई मुठभेड़ में 2 और आतंकी को ढेर कर दिया गया।
 
अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को भीषण गोलीबारी के बाद रात में धमाके की तेज आवाज सुनी गई। सुरक्षा बलों ने खौर के जोगवान गांव में अस्सन मंदिर के पास छिपे आतंकवादियों को घेर लिया। अभियान के दौरान गोली लगने से सेना का चार वर्षीय बहादुर कुत्ता फैंटम मारा गया।
 
यह पहली बार है जब सेना ने अपने 4 बीएमपी-द्वितीय पैदल सेना के लड़ाकू वाहनों को निगरानी के लिए और हमले की जगह के आसपास की घेराबंदी को मजबूत करने के लिए लगाया है, जबकि छिपे हुए आतंकवादियों का पता लगाने के लिए हेलीकॉप्टर और ड्रोन भी तैनात किए गए हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

EPF का नया Systematic Withdrawal Plan : रिटायरमेंट के बाद हर महीने निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए टैक्स लगेगा या नहीं?

Rajasthan Panchayat Election Results : राजस्थान के गांवों ने BJP को दिया जवाब? राहुल गांधी का बड़ा बयान

Donald Trump : ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- भारत की तरह अमेरिका में भी ब्याज दरें कम हों तो 15-20% तक पहुंच सकती है GDP ग्रोथ

पहाड़ी और दूरदराज के गांवों में भी पहुंचा विकास, CM भूपेंद्र पटेल ने गिनाईं सरकारी योजनाओं की उपलब्धियां

अगला लेख