Hanuman Chalisa
✕

62 दिन चलने वाली अमरनाथ यात्रा का रजिस्ट्रेशन शुरू, 10 लाख श्रद्धालुओं को न्यौता

Updated: रविवार, 16 अप्रैल 2023 (16:01 IST)
जम्मू। इस साल पहली बार अमरनाथ यात्रा 62 दिनों की होगी जिसके लिए आफलाइन और आनलाइन पंजीकरण आरंभ हो गया है। फिलहाल हेलिकाप्टर बुकिंग के लिए कोई तिथि निर्धारित नहीं हुई है और न ही कोई टेंडर निकाला गया है। इतनी लंबी अमरनाथ यात्रा से यात्रा को सुरक्षा प्रदान करने वाले सुरक्षाधिकारी और लंगर लगाने वाली संस्थाएं ‘नाखुश’ नजर आती है।
 
पूरे देश में अमरनाथ यात्रा के पंजीकरण के लिए करीब 542 बैंक शाखाओं में 17 अप्रैल से काम शुरू हो गया है। प्रदेश में भी दर्जनों बैंकों में बाबा के भक्तों की कतार लगने की उम्मीद है। फिलहाल यह तय नहीं है कि बैंकों में पंजीकरण कब तक चलता रहेगा क्योंकि श्राइन बोर्ड ने फिलहाल बैंकों का कोई कोटा निर्धारित तो नहीं किया है। पर इस बार 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं को न्यौता दिया गया है।
 
श्राइन बोर्ड के अधिकारियों के बकौल, अमरनाथ यात्रा में शिरकत करने वालों को स्वास्थ्य प्रमाणपत्र अनिवार्य रूप से फार्म के साथ लगाना होगा। प्रदेश में पंजीकरण करवाने वाले इसके लिए निर्धारित किए गए प्रदेश के 164 डाक्टरों की सेवाएं ले सकते हैं जिनको अमरनाथ यात्रा के लिए स्वास्थ्य प्रमाण पत्र देने के लिए चुना गया है। इनमें 82 जम्मू संभाग में हैं और 82 ही कश्मीर संभाग में।
 
इतना जरूर है कि पहली बार अमरनाथ यात्रा को 62 दिनों तक लंबा चलाने के फैसले से कई पक्ष खुश नहीं है। इनमें खासकर वे सुरक्षाधिकारी, जिनके कांधों पर अमरनाथ यात्रा में शामिल होने वालों की सुरक्षा का भार होता है और दूसरा लंगर लगाने वाले शामिल है।
 
दरअसल पिछले कई सालों से यह देखा गया है कि अमरनाथ यात्रा के प्रतीक पवित्र हिमलिंग के पिघलते ही यात्रा में शामिल होने वाले तलाशने पड़ते हैं और इस बार भी बरसात कम होने तथा गर्मी के यौवन पर रहने की भविष्यवाणियों के कारण आशंका जताई जा रही है कि पवित्र हिमलिंग समय से पहले पिघल सकता है।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राजीव गांधी की आंखों के बारे में सोनिया गांधी के पिता ने क्‍या कहा था, फिर क्‍या जबाव दिया सोनिया ने?

पंजाब चुनाव से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह की होगी "घर वापसी", गांधी परिवार से पुरानी नजदीकियां बनेंगी सियासी पुल?

तबाही मचाने आ रहा चक्रवात 'अक्वान'! इस दिन आंध्र प्रदेश से टकराएगा तूफान, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मोदी और ट्रंप के बीच मनीला में होगी बातचीत, जानें किन मुद्दों पर रहेगी नजर

अवमानना मामले में दिल्ली हाईकोर्ट की अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को कड़ी फटकार, कहा- यह आ‍पको आखिरी मौका

अगला लेख