sundarkand

फिदायीन आतंकियों की जगह फिदायीन ड्रोनों से हमलों को अंजाम देगा पाकिस्तान?

पिज्जा डिलीवरी की खातिर चीन से खरीदे ड्रोन सीमा पार करने लगे

Updated: बुधवार, 19 अप्रैल 2023 (17:01 IST)
जमीन के रास्ते फिदायीन आतंकियों को इस ओर भेज कर हमले करवाने में आ रही मुश्किलों के चलते अब पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर में फिदायीन ड्रोनों के माध्यम से कहर बरपाने की पूरी तैयारी कर ली है? उसने अपने जहां चीन से पिज्जा डिलीवरी की आड़ में खरीदे गए सैंकड़ों ड्रोन आतंकी गुटों को दिए हैं जिन्होंने उन्हें फिदायीन ड्रोनों में तब्दील कर दिया है। ऐसा रहस्योदघाटन खुफिया अधिकारियों ने किया है।

खुफिया सूत्रों के बकौल, पिछले कुछ अरसे में जम्मू के इंटरनेशनल बार्डर पर हथियार गिराने में कामयाब रहे ड्रोनों में से जो मार गिराए गए थे उनका पोस्टमार्टम इसे साबित करता था कि पाकिस्तान ने उन्हें असैम्बल किया था ताकि एजेंसियों को यह पता लगाने में मुश्किल हो कि आखिर यह कहां से आए हैं।
 
 
वर्ष 2021 में जम्मू के वायुसैनिक हवाई अड्डे पर हुए फिदायीन ड्रोन हमलों तथा उसके बाद जम्मू शहर व सीमांत क्षेत्रों में स्थिति कई मिलिट्री स्टेशनों को फिदायीन ड्रोनों से उड़ा देने की नाकाम कोशिशों के उपरांत सेना अब इनसे निपटने की तैयारी में जुट गई है।
 
नाम न छापने की शर्त पर एक सेनाधिकारी का कहना था कि रक्षा संस्थानों को अब जमीन और हवाई मार्ग से होने वाले संभावित फिदायीन हमलों की खातिर उपकरण जुटाने पड़ रहे हैं जिस कारण सुरक्षाबलों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है।
 
हालांकि अधिकारी यह सुनिश्चित तौर पर बताने में असमर्थ थे कि पाकिस्तान ने सीमा के उस पार सक्रिय आतंकी गुटों को कितने फिदायीन ड्रोनों को सौंपा है पर सोशल मीडिया तथा इंटरनेट पर मौजूद जानकारियों के बकौल, चीन ने सैंकड़ों की संख्या में फिदायीन ड्रोन पाकिस्तान को मुहैया करवाए हैं। साथ ही उन्हें फिदायीन ड्रोनों में बदलने की ट्रेनिंग भी दी गई है।
 
जानकारी के लिए चीनी सेना ने पिछले दिनों एकसाथ 3600 ड्रोनों को एक साथ और एक ही कंट्रोल से उड़ा कर पूरी दुनिया को आश्चर्यचकित कर दिया था। और अब पाकिस्तान ने जम्मू में इन ड्रोनों से फिदायीन हमला कर भारतीय सुरक्षाबलों को अचम्भे में डाल दिया है।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, बोले- दोषियों को ऐसी सजा देंगे कि दोबारा कोई हिम्मत नहीं करेगा

LIVE: फोल्डेबल iPhone Duo की इंट्री, एपल ने लॉन्च किया पहला फोल्डेबल फोन, आईफोन से बिलकुल अलग

iPhone 18 को लेकर बड़ा बदलाव, 2 स्टैंडर्ड iPhone के बीच होगा 18 महीने का गैप, Pro मॉडल में मिल सकते हैं ये धांसू फीचर्स

बुंदेलखंड में जल संकट का समाधान निकाल रहा योगी सरकार का आधुनिक जल प्रबंधन मॉडल

Hormuz Strait में अमेरिकी पनडुब्बी पकड़ने का ईरान का दावा, ट्रंप के सामने बढ़ी चुनौती

अगला लेख