Daily Horoscope
✕

India Pakistan Ceasefire : 6 दिन में पहली बार कश्मीर में शांति से कटी रात

Updated: रविवार, 11 मई 2025 (10:54 IST)
Kashmir news in hindi : कश्मीर घाटी में शनिवार रात सामान्य स्थिति दिखी और यह पिछले छह दिनों में पहली ऐसी रात रही जब विमानों, मिसाइल और ड्रोन के उड़ने की आवाज नहीं सुनाई दीं। अधिकारियों ने कहा कि शनिवार रात 11 बजे के बाद कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास किसी भी सेक्टर से संघर्ष विराम उल्लंघन की कोई सूचना नहीं आई। ALSO READ: Ceasefire Violation : 4 राज्यों में कई स्थानों पर रातभर रहा ब्लैकआउट, कहां कहां बंद रही लाइटें?
 
संघर्ष विराम की घोषणा के बाद कश्मीर में भारतीय सुरक्षा बल रात भर सतर्क रहे। हालांकि यहां विमान, मिसाइल और ड्रोन उड़ने की आवाज नहीं सुनाई दी। इस वजह से ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार लोग रात में चैन की नींद सोए।
 
कश्मीर घाटी में शनिवार शाम को संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन करते हुए दर्जनों ड्रोन उड़ते देखे गए थे। हालांकि भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री द्वारा पाकिस्तान की ओर से तोड़े गए सीजफायर पर आपत्ति जताने के बाद यहां ड्रोन भी नहीं दिखे। ALSO READ: पाकिस्तान ने तोड़ा यु्द्ध विराम, भारतीय सेना को मिला कड़ी कार्रवाई का आदेश
 
भारत और पाकिस्तान शनिवार को नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संघर्षविराम के लिए सहमत हो गए। पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ठिकानों पर पिछले सप्ताह हमले किए जिसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया।
 
विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने शनिवार को घोषणा की कि भारत और पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशकों (डीजीएमओ) ने शनिवार शाम पांच बजे से जमीन, हवा और समुद्र पर सभी प्रकार की गोलेबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति जताई है।
 
विदेश सचिव की इस घोषणा से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका की मध्यस्थता में हुई वार्ता के बाद भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल संघर्षविराम पर सहमत हो गए हैं।
edited by : Nrapendra Gutpa 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

Top News 14 November: छठ का खरना, असम में भीषण सड़क हादसा, अमेरिका में थमी उड़ानें और माइक्रोसॉफ्ट की माफी

अमेरिका में तकनीकी खराबी से ठप हुआ हवाई यातायात, FAA ने लगाया 'ग्राउंड स्टॉप'

4 पालतू कुत्तों को विदा करते हुए भावुक हुए अभिनेता शरद कपूर, वायरल वीडियो ने फैंस को किया परेशान

Israel Iran Tensions : क्या ईरान पर फिर बरसेगी अमेरिकी मिसाइलें, नेतन्याहू ने ट्रंप पर बनाया हमले का दबाव!

प्रयागराज संगम तट पर विदेशी मेहमानों का डेरा, साइबेरियन पक्षियों की अठखेलियों ने बढ़ाई रौनक, चमकी स्थानीय अर्थव्यवस्था

अगला लेख