Hanuman Chalisa

आतंकियों की गोलियों से मजदूरों के हत्यारे हाइब्रिड आतंकी की मौत

Updated: बुधवार, 19 अक्टूबर 2022 (10:29 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां में ग्रेनेड फटने से यूपी के 2 मजदूरों की मौत के बाद गिरफ्तार किया गया लश्कर-ए-तैयबा का हाइब्रिड आतंकवादी आतंकवारोधी अभियान के दौरान मारा गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि मुठभेड़ स्थल से अपराध में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की गई है जिसमें हथियार और गोला-बारूद शामिल हैं। पुलिस ने कहा कि छापेमारी अब भी जारी है।
 
कश्मीर जोन पुलिस ने बुधवार को ट्वीट किया कि गिरफ्तार हाइब्रिड आतंकवादी के खुलासे के आधार पर और पुलिस व सुरक्षा बलों की सिलसिलेवार छापेमारी के दौरान शोपियां के नौगाम में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच एक और संपर्क स्थापित किया गया जिसमें हाइब्रिड आतंकवादी इमरान बशीर गनी एक अन्य आतंकवादी की तरफ से की गई गोलीबारी में मारा गया। पुलिस ने कहा कि मुठभेड़ स्थल से अपराध में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की गई है जिसमें हथियार और गोला-बारूद शामिल हैं। पुलिस ने कहा कि छापेमारी अब भी जारी है।
 
गौरतलब है कि शोपियां के हरमैन में मंगलवार तड़के हुए ग्रेनेड हमले में उत्तरप्रदेश के कन्नौज इलाके के 2 मजदूरों की मौत हो गई थी। पुलिस ने घटना में शामिल होने के आरोप में गनी सहित 2 लोगों को गिरफ्तार किया था। हाइब्रिड आतंकवादी वे लोग होते हैं, जो इस तरह के आत्मघाती हमले करने के बाद अक्सर सामान्य जीवन में वापस लौट जाते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta(भाषा)

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

LIVE: राजस्थान निकाय चुनाव के लिए मतगणना, देशभर में गणेश चतुर्थी का उत्साह

Women Asia Cup 2026: भारत ने जीता महिला एशिया कप, फिर मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से क्यों किया इनकार?

Top News 14 September: गणेश चतुर्थी की धूम, UCC पर अमित शाह का बड़ा ऐलान; क्रिकेट और हॉकी में भारत का दबदबा

एक व्यक्ति और एक परिवार की कीमत चुकाता था पूरा उत्तर प्रदेश : योगी आदित्यनाथ

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

अगला लेख