ramcharitmanas
✕

नेशनल कॉन्फ्रेंस से सीट बंटवारे में फंसा डोडा का पेंच, क्या करेगी कांग्रेस?

सीट बंटवारे पर अंतिम फैसला कुछ ही दिनों में होने की उम्मीद

Updated: गुरुवार, 22 अगस्त 2024 (09:58 IST)
Jammu and Kashmir Assembly Elections: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) के लिए कांग्रेस (Congress) पार्टी और नेशनल कॉन्फ्रेंस (National Conference) के बीच गठबंधन होने की संभावना है, लेकिन डोडा (Doda) विधानसभा सीट पर सीट बंटवारे पर बातचीत अटकी हुई है।

ALSO READ: विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने जम्मू कश्मीर पहुंचे राहुल और खरगे
 
सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया : पार्टी सूत्रों ने बताया कि दोनों पार्टियां डोडा सीट पर चुनाव लड़ना चाहती हैं, जो परंपरागत रूप से कांग्रेस पार्टी का गढ़ रहा है। सूत्रों का कहना था कि दोनों पार्टियों की समन्वय समिति ने सीटों के बंटवारे को लगभग अंतिम रूप दे दिया है जिसमें कुछ औपचारिकताएं बाकी हैं। लेकिन डोडा विधानसभा सीट पर बातचीत अटकी हुई है, जहां से नेशनल कॉन्फ्रेंस अपने नेता और पूर्व गृह राज्यमंत्री खालिद नजीद सुहरवर्दी को मैदान में उतारना चाहती है जबकि कांग्रेस दावा कर रही है कि वे पहले भी इस सीट पर जीतते रहे हैं और नेशनल कॉन्फ्रेंस कहीं भी उनके करीब नहीं है।

ALSO READ: क्या जम्मू कश्मीर चुनाव से पहले गुलाम नबी आजाद की घर वापसी होगी?
उन्होंने कहा कि लेकिन नेशनल कॉन्फ्रेंस के सदस्य किसी भी कीमत पर यह सीट चाहते हैं जबकि कांग्रेस भी पीछे नहीं हट रही है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस की ओर से पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) अध्यक्ष विकार रसूल वानी हार मानने को तैयार नहीं हैं।

ALSO READ: BJP ने राम माधव और जी किशन रेड्डी को जम्मू कश्मीर का चुनाव प्रभारी किया नियुक्त
 
नेकां के एक सूत्र ने कहा कि वानी का मानना ​​है कि कांग्रेस ने पिछले 4 सालों में कड़ी मेहनत की है जबकि नेकां कहीं नहीं रही। चूंकि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे श्रीनगर पहुंच चुके हैं, इसलिए गठबंधन और सीट बंटवारे पर अंतिम फैसला कुछ ही दिनों में होने की उम्मीद है।

Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

अगला लेख