Daily Horoscope
✕

भगवान अनंतनाथ

जैन धर्म के चौदहवें तीर्थंकर

Updated: शनिवार, 25 अप्रैल 2026 (07:44 IST)
FILE

जैन धर्म ग्रंथों के अनुसार अयोध्या में उन दिनों इक्ष्वाकु वंशी राजा सिंहसेन का राज्य था। उनकी पत्नी का नाम सर्वयशा था। एक रात नींद में महारानी सर्वयशा ने सोलह शुभ स्वप्न देखें, स्वप्न में हीरे-मोतियों की एक माला देखी, जिसका कोई आदि या अंत उन्हें दृष्टिगोचर नहीं हुआ।

सर्वयशा ने देखा कि देवलोक से रत्नों की वर्षा हो रही है। इस स्वप्न के बारे में उन्होंने राजा सिंहसेन को बताया तो वे समझ गए कि शीघ्र ही उनके घर-आंगन में चौदहवें तीर्थंकर जन्म लेने वाले हैं। इस शुभ समाचार को उन्होंने राज्य के लोगों सुनाया, तो उसे सुनकर पूरा राज्य में खुशी की लहर दौड़ गई। तभी राजा सिंहसेन ने महारानी के साथ यह निर्णय किया कि वे अपने इस पुत्र का नाम अनंत रखेंगे।

इस तरह, चौदहवें तीर्थंकर अनंतनाथ का जन्म ज्येष्ठ कृष्ण द्वादशी के दिन हुआ। उनके जन्म के साथ ही राजा सिंहसेन का राज्य-विस्तार दिनोंदिन बढ़ने लगा। सारी प्रजा धन-धान्य से संपन्न हो गई।

जब अनंत ने युवावस्‍था में पदार्पण किया तो परंपरानुसार राजसी वैभव के साथ उनका शुभ विवाह किया गया। राजा सिंहसेन जब वृद्ध हुए तो उन्होंने अपना राज्यभार अनंतनाथ को सौंपकर स्वयं मुनि बन गए।

 
FILE
राजा अनंतनाथ बहुत ही दयालु और मैत्री भाव से परिपूर्ण थे। उन्होंने अपने राज्य काल में अपनी प्रजा का संतान की भांति पालन किया। उनके इसी व्यवहार और विचारों से प्रभावित होकर अनेक राजा-महाराजा उनके अनुयायी बनते चले गए। राजा अनंतनाथ ने न्यायपूर्वक लाखों वर्ष तक राज्य किया।

अपने 30 लाख वर्ष के जीवन काल में राजा अनंतनाथ के लाखों अनुयायी बने। उन्होंने सभी ओर घूम-घूमकर धर्मोपदेश देकर जनकल्याण किया। फिर एक दिन एक उल्कापात देखकर उन्हें संसार की नश्वरता का बोध हुआ और उन्होंने अपना राजपाट अपने पुत्र अनंतविजय को सौंप कर स्वयं ने मुनि-दीक्षा ग्रहण की। दो वर्ष के तप के पश्चात उन्हें चैत्र माह की अमावस्या को कैवल्य ज्ञान प्राप्ति हुई और वे तीर्थंकर की भांति पूज्यनीय हो गए। चैत्र माह की अमावस्या को सम्मेदशिखर पर 6 हजार 100 मुनियों के साथ उन्हें भी निर्वाण प्राप्त हुआ।

भगवान अनंतनाथ का अर्घ्य :-

शुचि नीर चन्दन शालि तन्दुल, सुमन चरु दीवा धरा।
अरु धूप फल जुत अरघ करि, कर जोर जुग विनती करों।
जगपूज परम पुनीत मीत, अन्नत सन्त सुहावनों।
शिव कन्त वंत महन्त ध्यायो, भ्रन्त तंत नशावनों।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab Makar Rashifal 2027: लग्न के राहु और 3रे शनि बदलेंगे मकर राशि वालों की तकदीर! जानें साल 2027 का पूरा लेखा-जोखा व अचूक उपाय

Lal Kitab Dhanu Rashifal 2027: 26 जून के बाद चमकेगी धनु राशि वालों की किस्मत! 4थे शनि की ढैया और 2रे राहु से कैसे बचें? पढ़ें अचूक उपाय

मार्गशीर्ष मास 2026: श्रीकृष्ण को प्रिय इस पावन महीने में करें ये उपाय, खुलेंगे मोक्ष और समृद्धि के द्वार

Lal Kitab Vrishchik Rashifal 2027: 3वें भाव के राहु बढ़ाएंगे पराक्रम, पर 5वें शनि से संभलकर रहें वृश्चिक राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

सभी देखें

दत्तात्रेय जयंती 2026: कब है, शुभ मुहूर्त और पूजा की आसान विधि

देव दिवाली 2026: सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए करें ये 10 खास उपाय, पूरे साल बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

तुला में बुध-शुक्र की युति से बना लक्ष्मी नारायण योग, इन 4 राशियों को मिलेगा बड़ा आर्थिक लाभ

24 November Birthday: आपको 24 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 24 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल