Hanuman Chalisa
✕

धूमधाम से मनेगा भगवान महावीर स्वामी का जन्मवाचन समारोह

Updated: सोमवार, 21 अगस्त 2017 (16:08 IST)
* महावीर स्वामी के जन्मोत्सव का वाचन
 
श्वेतांबर जैन समाज के पर्युषण महापर्व के तहत मंगलवार, 22 अगस्त 2017 को भगवान महावीर का जन्मवाचन समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। 
 
इस अवसर पर अचिंत्य चिंतामणि कल्पसूत्र शास्त्र में उल्लेखित महावीर जन्म के वृत्तांत का वाचन साधु-साध्वी के मुखारविंद से होगा। इस महापर्व के अंतर्गत कल्पसूत्र में उल्लेखित  भगवान महावीर के जन्म-प्रसंग का वाचन सुनाया जाएगा। 
 
श्वेताम्बर मान्यता के अनुसार माता त्रिशला ने भगवान के जन्म के पूर्व जो 14 महास्वप्न देखे थे, वे 14 रजत स्वप्न आकाश मार्ग से उतारे जाएंगे। स्थानक भवन में विराजित  साध्वी मंडल भगवान महावीर के जन्म उत्सव का विवरण व माता त्रिशला को आए 14  सपनों के महत्व को प्रतिपादित कर अपने विचार व्यक्त करेंगे। 
 
जन्मोत्सव के दौरान माता त्रिशला को आए 14 स्वप्नों की बोलियां लगाकर उन्हें प्रतिष्ठित किया जाएगा। जन्म की खुशी में श्रद्धालुजन एक-दूसरे को केशरिया छापे भी लगाएंगे व  प्रभावना भी वितरित की जाएंगी। बाल प्रभु महावीर को पालने में झुलाया जाएगा तथा रात्रि जागरण होगा। शाम को भगवान महावीर की 108 दीपकों से आरती होगी। पर्वाधिराज  पर्युषण महापर्व के 5वें दिन देश-विदेश में भी भगवान महावीर का जन्म वाचन समारोह  (महोत्सव) मनाया जाएगा। 

Show comments

सभी देखें

दिवाली की रात करें ये 10 आसान उपाय, पैसों की तंगी और हर संकट से तुरंत मिलेगी मुक्ति

06 November Birthday: आपको 6 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 06 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 06 नवंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Narak Chaturdashi 2026: नरक चतुर्दशी पर कब करें पूजा और अभ्यंग स्नान? जानें सटीक शुभ मुहूर्त, पूजन सामग्री, विधि और कथा

सभी देखें

Diwali 2026: दिवाली पर लक्ष्मी पूजा का सबसे सटीक शुभ मुहूर्त, नोट करें संपूर्ण पूजन विधि, सामग्री और कथा

नरक चतुर्दशी पर इस मुहूर्त में करें हनुमान पूजा, सभी संकट हो जाएंगे दूर, नरक के भय से मिलेगी मुक्ति

Diwali 2026: दिवाली की रात भूलकर भी न करें ये 5 तांत्रिक प्रयोग, हो सकता है भारी नुकसान

Diwali 2026: दिवाली की रात चुपचाप कर लें ये 5 गुप्त प्रयोग, साल भर होगी अपार धन की वर्षा

धनतेरस पर आरोग्य की पूजा करें, अपने डॉक्टर को धन्यवाद दें

अगला लेख