हच की सेवाएँ अब डाकघर से
मोबाइल फोन सेवा प्रदाता कंपनी हच और उत्तरप्रदेश डाक विभाग ने जनसाधारण तक मोबाइल फोन सेवा मुहैया कराने के उद्देश्य से अपने तरह का एक अनूठा निजी सरकारी करार किया है।
उत्तरप्रदेश की चीफ पोस्ट मास्टर जनरल नीलम श्रीवास्तव, हच के उत्तरप्रदेश (पश्चिम) के मुख्य संचालन अधिकारी रोहित अड्या और उत्तरप्रदेश (पूर्व) के मुख्य संचालन अधिकारी शंकर बाली ने यहाँ इस करार की घोषणा की है।
करार के मुताबिक डाकघर के साथ मिलकर हच अपनी सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला उत्तरप्रदेश के लोगों को उपलब्ध कराएगी।
श्रीवास्तव ने कहा कि राज्य के सुदूरवर्ती इलाकों तक मोबाइल फोन की सुविधा पहुँचने से लोगों को व्यक्तिगत या व्यापारिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए एक दूसरे के संपर्क में बने रहने में मदद मिलेगी।
समझौते के तहत हच राज्यभर में फैले डाकघरों के विस्तृत श्रृंखला का उपयोग ग्राहक सेवा, प्रीपेड एवं पोस्ट पेड कनेक्शनों की बिक्री और रिचार्ज, पोस्ट पेड डिलीवरी और कलेक्शनों के लिए करेगी।
कंपनी चुनिंदा डाकघरों में सेल्फ सर्विस कियोस्क (एसएसके) और पीसीओ भी स्थापित करेगी, जहाँ शहरी डाकघरों में हच के काउन्टर उपलब्ध रहेंगें, वहीं ग्रामीण इलाकों में साझा काउंटरों में डाक सेवाओं के साथ-साथ हच की सेवाएँ भी उपलब्ध होंगी।
हच की सेवाएं देने वाले डाकघर की सूची समय-समय पर नवीनीकृत कर ग्राहकों को इसकी सूचना दी जाएगी।