1. खबर-संसार
  2. »
  3. आईटी
  4. »
  5. आईटी खबर

स्पाइस का पहला ड्युल फोन

स्पाइस मोबाइल ड्युल फोन
मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनी स्पाइस ने एक साथ दो सिम कार्ड का इस्तेमाल करने की सुविधा वाला 'ड्युल फोन' लाँच किया है।

कंपनी की ब्रांड एम्बेसडर और बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने ड्युल फोन के दो मॉडल लांच किए। इनमें से डी 80 नामक सेट में जीएसएम मोबाइल सेवा उपलब्ध कराने वाले दो सिम कार्ड का एक साथ इस्तेमाल किया जा सकता है, जबकि डी 88 नामक सेट में जीएसएम और सीडीएमए वाले दो सिम कार्ड का उपयोग हो सकता है।

कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कुणाल आहूजा ने बताया कि एक साथ दो सिम कार्ड का इस्तेमाल करने की सुविधा मुहैया कराने वाला यह देश का पहला मोबाइल फोन है।

उन्होंने बताया कि देश में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं में से आठ प्रतिशत लोग दो फोन रखते हैं और इनकी सुविधा के लिए ये फोन काफी उपयोगी साबित होंगे।

कंपनी की भविष्य की योजना के बारे में बताते हुए आहूजा ने बताया कि आगामी अक्टूबर में मध्यम वर्ग के उपभोक्ताओं के लिए एक हजार रुपए से कम कीमत वाला फोन भी बाजार में उतारने की योजना है।

इसके अलावा कंपनी अगले साल तीन घंटे की फिल्मों को फोन पर ही देखने की सुविधा मुहैया कराने वाला देश का पहला डीवीडी मोबाइल फोन भी पेश करेगी।
लेखक के बारे में
वार्ता