Last Modified: नई दिल्ली (वार्ता) ,
रविवार, 19 अगस्त 2007 (14:27 IST)
वोडाफोन की दरियादिली
विश्व की प्रमुख मोबाइल कंपनी वोडाफोन ने देश के बाढ़ पीडितों की सहायता के लिए 1.2 करोड़ की मदद देने की घोषणा की है।
सूत्रों के अनुसार वोडाफोन अपनी संस्था वोडाफोन ग्रुप फाउंडेशन के मार्फत यह सहायता देगी। वह इसमें से 40 लाख रुपए अंतरराष्ट्रीय गैर सरकारी संस्था, औक्सफेम की दक्षिण एशिया शाखा और बाकी रकम स्थानीय संस्थाओं को देगी।
वोडाफोन की एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इन संस्थाओं की पहचान की प्रक्रिया चल रही है। समाजसेवा के क्षेत्र में वोडाफोन की यह घोषणा बाकी आईटी व मोबाइल कंपनियों के लिए सराहनीय उदाहरण है।