1. खबर-संसार
  2. »
  3. आईटी
  4. »
  5. आईटी खबर
Written By भाषा

बाईसेल को दी गई मंजूरी वापस

आईटी
नई दिल्ली, सरकार ने स्विटजरलैंड में पंजीकृत बाईसेल टेलीकम्युनिकेशंस इंडिया को देश में दूरसंचार सेवा शुरू करने के लिए दी गई मंजूरी को वापस ले लिया है।

दूरसंचार विभाग ने फरवरी 2008 में बाईसेल को रूचि पत्र जारी किया था। दूरसंचार विभाग द्वारा कंपनी को भेजे गये पत्र के अनुसार कंपनी के पाँच क्षेत्रों असम, उड़ीसा, बिहार, पूर्वोत्तर राज्य और पश्चिम बंगाल में दूरसंचार सेवा शुरू करने की मंजूरी दी गयी थी, जिसे वापस ले लिया गया है।

दूरसंचार विभाग ने कहा कि सुरक्षा संबंधी अनुमति और एफआईपीबी द्वारा कंपनी को दी गयी मंजूरी को वापस लिये जाने के बाद यह कदम उठाया गया है।’ हालाँकि दूरसंचार विभाग ने यह भी कहा कि रूचि पत्र को वापस लेने का मामला दिल्ली उच्च न्यायालय में दायर रिट याचिका के नतीजे पर निर्भर है। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें