1. खबर-संसार
  2. »
  3. आईटी
  4. »
  5. आईटी खबर
Written By WD

न्यूजेन ने अपनी पकड़ मज़बूत की

न्यूजेन ने अपनी पकड़ मज़बूत की
मुम्बई,30 जुलाई,2008: नयूजेन सॉफ्टवेअर टेक्नोलोजीस् लिमिटेड,जो कि व्यापार प्रक्रम प्रबंधन(बिज़नेस प्रोसेस मैनेजमेंट) और उद्यम विषय प्रबंधन(इंटरप्राइस कंटेन्ट मैनेजमेंट) के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुकी है। इस कंपनी ने यह घोषणा की है कि वियतनाम के तिएन्फोंग बैंक के साथ किया गया सौदा नयूजेन के लिए एक ऐतिहासिक सौदा है। इस आर्डर के बाद न्यूजेन, वियतनाम और पूरे दक्षिण पूर्वी एशिया में अपनी पकड़ और मज़बूत बना पाएगी

तिएन्फोंग बैंक वियतनाम के कुछ नये बैंको में से एक है। इस बैंक को अपनी सेवाएँ प्रदान करने का परमिट हाल ही में स्टेट बैंक ऑफ वियतनाम की ओर से मिला है।यह बैंक अपने शुरूआती दिनों से ही एक आधुनिक बैंक के स्तर की सेवाएँ प्रदान करना चाहती है
WDWD

न्यूजेन सॉल्यूशन में ओमनीडॉक्स और ओमनीस्केन भी शामिल हैं। तिएन्फोंग बैंक ने इस सॉफ्टवेअर को अपनी शाखाओं को स्वचालित करने और ग्राहको को बेहतर सेवाएँ प्रदान करने के लिए अपनाया है


इस बारे में न्यूजेन सॉफ्टवेअर के प्रबंधन निदेशक दिवाकर निगम का कहना है -’ वियतनाम के तिएन्फोंग बैंक के साथ यह सौदा करके हम काफी खुश है। तिएन्फोंग बैंक की ग्राहको को आधुनिक सेवाएँ प्रदान करने की पहल सराहनीय है।‘’

न्यूजेन ने अपने इस सॉल्यूशन को भारत के साथ-साथ दुनियाभर के कई बैंकों में कार्यान्वित किया है। जिनमें से कुछ हैं- एचएसबीसी, एबीएन-ऐम्रो बैंक, बैंक ऑफ अमेरिका, स्टेंडर्ड चारटेड, आईसीआईसीआई, एचडीएफसी, आईडीबीआई बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आईएन्जी वायस्या, पंजाब नेशनल बैंक, कर्नाटक बैंक, बैंक ऑफ बड़ोदा, कोटक महिंद्रा, मैश्रक बैंक, अबु धाबी कमर्शियल बैंक, आरऐके बैंक,बैंक ऑफ जज़ीरा,नैशनल कर्मशियल बैंक,बैंक ऑफ तन्ज़ानिया,ईको बैंक,ईक्ज़िम बैंक।
  न्यूजेन सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी लिमिटेड, व्यापार प्रक्रम प्रबंधन और उद्यम विषय प्रबंधन(इंटरप्राइस कंटेन्ट मैनेजमेन्ट) के क्षेत्र में एक प्रमुख नाम है।इसने लगभग 700 इंस्टॉलेशन किए हैं जो कि 30 देशों में किए गए हैं।      

तिएन्फोंग बैंक -
तिएन्फोंग बैंक वियतनाम के कुछ नये बैंको में से एक है। इस बैंक को अपनी सेवाएँ प्रदान करने का परमिट हाल ही में स्टेट बैंक ऑफ वियतनाम की ओर से मिला है। यह पहला बैंक है, जो शुरूआत से ही आईएसओ 9001:2000 के अंतर्गत ही गुणवत्ता नियंत्रण करेगा जिसके द्वारा उत्पादकता को सुधारा जा सकेगा और कीमतों को कम किया जा सकेगा

न्यूजेन सॉफ्टवेयर -
न्यूजेन सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी लिमिटेड, व्यापार प्रक्रम प्रबंधन और उद्यम विषय प्रबंधन(इंटरप्राइस कंटेन्ट मैनेजमेन्ट) के क्षेत्र में एक प्रमुख नाम है।इसने लगभग 700 इंस्टॉलेशन किए हैं जो कि 30 देशों में किए गए हैं। इनमें से कुछ 100 इंस्टॉलेशन काफी बड़े हैं और विशेष कार्यानुसार किए गए हैं। यह कंपनी टीवी 18 के प्रतिष्ठित पुरस्कार ’इमर्जिंग इंडिया अवार्ड 2008’, फ्रॉस्ट और सुविलियन्स की ओर से ’मार्केट लीडरशिप अवार्ड फॉर सिस्टम एंड वर्कफ्लो सॉफ्टवेअर एंड सर्विसेस’’ और नैसकॉम की तरफ से ’डिस्टिंग्यूइष्ड एपलिकेशन प्रोडक्ट कंपनी’’ की विजेता भी रह चुकी है। यह एक सीएमएमआई लेवल 4 कंपनी है।
लेखक के बारे में
WD