suvichar
Tue, 20 Oct 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. आईटी
  3. आईटी खबर
  4. government presented new design pan cards will be very secure

आया नया पैनकार्ड, यह है खूबी

PAN card
मुंबई। सरकार ने नए डिजाइन वाला स्थायी खाता संख्या (पैन) कार्ड जारी करना शुरू कर दिया है। इसमें अतिरिक्त सुरक्षा खूबियां जोड़ी गई हैं जिससे इससे किसी तरीके से छेड़छाड़ नहीं की जा सकेगी। इसमें सामग्री हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लिखी है। आयकर विभाग के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।
नए रूप वाले पैन कार्ड को एनएसडीएल तथा यूटीआई इन्फ्रास्ट्रक्चर टेक्नोलॉजी एंड सर्विसेज लि. ने छापा है। इसका  वितरण 1 जनवरी से शुरू हो गया है। ये कार्ड नए आवेदकों को जारी किए जा रहे हैं। अधिकारी ने कहा कि नए पैनकार्ड का वितरण 1 जनवरी से शुरू हो गया है, लेकिन यह सिर्फ नए आवेदकों के लिए है।
 
सरकार ने इस कार्ड में नया फीचर क्विक रेस्पॉन्स (क्यूआर) कोड जोड़ा है जिससे सत्यापन की प्रक्रिया में मदद मिलेगी। सरकार के अनुमान के अनुसार देशभर में हर साल ढाई करोड़ लोग पैनकार्ड के लिए आवेदन करते हैं।  (भाषा)