सोशल नेटवर्क को अहम मानते हैं युवा
भविष्य में नौकरी संबंधी निर्णय के लिए सोशल नेटवर्क जरूरी
न्यूयार्क, ऑनलाइन सोशल नेटवर्क आज की युवा पीढ़ी का ‘जीने का एक अंदाज’ हो गया है और ज्यादातर युवा ट्विटर, फेसबुक जैसी वेबसाइटों का कार्यस्थल पर उपयोग करते देखे जा सकते हैं। ये युवा भविष्य में नौकरी संबंधी निर्णय के लिए सोशल नेटवर्क वेबसाइट को अहम मानते हैं।
परामर्श सेवाएँ देने वाली कंपनी डेलायट द्वारा कराए गए एक सर्वेक्षण में करीब 58 फीसद किशोर लोगों ने कहा एक संभावित नियोक्ता से नौकरी की पेशकश पर विचार करते समय वे सोशल नेटवर्क का इस्तेमाल करना चाहेंगे।
सर्वेक्षण में हर दस में से नौ किशोर सोशल नेटवर्क का इस्तेमाल प्रतिदिन करते हैं जिसमें 70 फीसद लोगों का कहना है कि वे प्रतिदिन एक घंटा या इससे अधिक समय सोशल नेटवर्किंग वेबसाइटों पर खर्च करते हैं। (भाषा)