dharma sangrah
✕

होलकर रियास‍त का मुहर्रम

महाराजा हाथी पर बैठकर निकलते थे ताजिया देखने...

Written By ND
Updated: मंगलवार, 6 दिसंबर 2011 (11:12 IST)
- डॉ. स्वरूप वाजपेयी
ND

स्वतंत्रता पूर्व और बाद में भी भारत में सभी धर्मों के अनुयायियों को अपने पर्व व त्योहार उल्लासपूर्ण ढंग से मनाने की स्वतंत्रता रही है। पहले थीं रियासतें, जिनके शासक विभिन्ना धर्मावलंबियों के ऐसे आयोजनों में स्वयं शामिल होकर उनका उत्साहवर्धन करते थे।

इंदौर की होलकर रियासत भी ऐसी ही थी। श्रीमंत मुहर्र म के ताजिए के जुलूस का अवलोकन अलग से अपने लवाजमे के साथ हाथी पर बैठकर करते थे। महाराजा कर्बला पहुंचते व ताजिए की एक प्रदक्षिणा करके अपने गले से सैली निकालकर ताजिए को अर्पण करते थे।

चूंकि मुहर्रम इस्लाम के अनुयायियों का एक प्रमुख पर्व होता है, इसलिए इसे होलकर रियासत में बड़े पैमाने पर मनाया जाता था। चांद रात के रोज चंद्र दर्शन होते ही शहर काजी व फकीर एक लकड़ी का चौरंग सजाते, इस सजे हुए चौरंग को सर पर रखकर इसे इमामबाड़े से नजरबाग (जबरेश्वर महादेव के पीछे था यह नजरबाग) ले जाया जाता था। वहां फकीर फातिहा पढ़ता था, प्रसाद के रूप में बतासे बांटे जाते और फिर उस चौरंग को इमामबाड़े में लाकर ताजिए के सामने रखा जाता था।

ND
चांद रात से लेकर कत्ल की रात तक इमामबाड़े पर रोज वाजंत्री बजती थी। दो पहरेदार पहरा देते थे। पांचवें दिन फौज के लोगों को फकीरी दी जाती थी। सातवें व आठवें दिन एक रंगीन बांस के ऊपरी सिरे पर एक कमानीदार आड़ा बांस बांधकर उसके दोनों सिरे पर खुली तलवारें लटकती रख कर अलम निकाला जाता था।

सातवें दिन चालीस किलो आटे की रोटियां तैयार कर उन्हें फकीर व हकदार लोगों में बांटा जाता था। आठवें दिन गुड का शरबत पिलाया जाता था। कत्ल की रात नौवें दिन होती थी। इस दिन नियुक्त की गई कमेटी के अफसरान इमामबाड़े आते व ताजिए की सात मंजिले एक के ऊपर एक रखकर उसे मजबूती से बंधवाते थे। ताजिए को उठाने के लिए प्रत्येक बल्ली पर नौ-नौ सरकारी कर्मचारी रहते थे। रात 10 बजे बाद सरगती के लिए लवाजमा जुलूस की शक्ल में राजबाड़े के पीछे डेवड़ी की ओर से घूमते हुए यशवंत रोड होते हुए पीपली बाजार राजोपाध्याय के घर से गुजरता हुआ पुनः इमामबाड़े आता था।

दसवें दिन शाम कर्बला में विसर्जन के लिए इसे पूरे शाही लवाजमे के साथ ले जाया जाता था। ताजिया सर्वप्रथम राजबाड़ा आकर दो प्रदक्षिणा करता व उसके बाद आड़ा बाजार, पंढरीनाथ, हरसिद्धि होते हुए कर्बला पहुंचता था। तीसरे दिन तीजे का कार्यक्रम होता था। इस दिन ताजिऐ के फकीर व हकदार लोगों को इमामबाड़े पर खाना दिया जाता था, जिसमें केसरिया मीठा चावल विशेष रूप से बनाया जाता था। शाम को इन्हें इनाम दिया जाता था।

तेरहवें दिन अधिकारी व कर्मचारी कर्बला जाते व ताजिए की एक मंजिल खोलकर उसे नदी में प्रवाहित करते थे (तब नदी में पानी था)। अन्य सामग्री इमामबाड़े में लाकर रखते थे व उसे बंद कर दिया जाता था।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 21 नवंबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Numerology Horoscope: 23 से 29 नवंबर 2026 का अंक राशिफल, किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें साप्ताहिक भविष्यफल

Kartik Purnima 2026: कार्तिक पूर्णिमा पर भूलकर भी न करें इन चीजों का दान, जानें इस पावन दिन के नियम, महत्व और अचूक उपाय

वैकुण्ठ चतुर्दशी 2026: जब महादेव को अर्पित करने के लिए श्रीहरि ने निकाल दिया था अपना नेत्र, जानें इस पावन दिन का महत्व और पूजा समय

राहु का मकर राशि में प्रवेश, 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव? जानिए किसकी चमकेगी किस्मत

सभी देखें

Weekly Horoscope: 23 से 29 नवंबर का साप्ताहिक राशिफल, आखिरी सप्ताह किसके लिए लाएगा खुशियां? जानें अपना भविष्यफल

Dev Uthani Ekadashi 2026: 21 या 22 नवंबर, कब है देवउठनी एकादशी का पारण? यहां जानें प्रदोष काल मुहूर्त, पूजा विधि और कथा

Dev Diwali 2026 Date: देवउठनी एकादशी या कार्तिक पूर्णिमा, कब मनाई जाएगी देव दिवाली? यहां दूर करें सारा कन्फ्यूजन

Budh Nakshatra Parivartan: विशाखा नक्षत्र में बुध की एंट्री, जानिए किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान

20 November Birthday: आपको 20 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!