Hanuman Chalisa
✕

रोज़ा : मोक्ष की सीधी राह

बुराइयों पर लगाता है लगाम

Written By ND
Published: मंगलवार, 25 अगस्त 2009 (11:04 IST)
प्रस्तुति- अज़हर हाशम ी

ND
मंज़िल पर पहुँचना तब आसान हो जाता है जब राह सीधी हो। मज़हबे इस्लाम में रोज़ा रहमत और राहत का राहबर (पथ-प्रदर्शक) है। रहमत से मुराद (आशय) अल्लाह की मेहरबानी से है और राहत का मतलब दिल के सुकून से है। अल्लाह की रहमत होती है तभी दिल को सुकून मिलता है। दिल के सुकून का ताल्ल़ुक चूँकि नेकी और नेक अमल (सत्कर्म) से है। इसलिए जरूरी है कि आदमी नेकी के रास्ते पर चले। रोज़ा बुराइयों पर लगाम लगाता है और सीधी राह चलाता है।

पवित्र क़ुरान के पहले पारे (प्रथम अध्याय) ' अलिफ़ लाम मीम' की सूरत 'अलबक़रह' की आयत नंबर २१३ में ज़िक्र है 'वल्लाहु य़हदी मय्यँशाउ इला सिरातिम मुस्तक़ीम।' इस आयत का तर्जुमा इस तरह है-' और अल्लाह जिसे चाहे सीधी राह दिखाएँ।'

मग़फ़िरत (मोक्ष) की म़ंजिल पर पहुँचने के लिए सीधी राह है रोज़ा। मग़फ़िरत मामला है अल्लाह का और जैसा कि मज़कूर (उपर्युक्त) आयत में कहा गया है (कि अल्लाह जिसे चाहे सीधी राह दिखाए) उसके पसे-मंज़र यही बात है रोज़ा सीधी राह है। यानी रोज़ा रखकर जब कोई शख़्स अपने गुस्से, लालच, ज़बान, ज़ेहन और नफ़्स पर (इंद्रियों पर) क़ाबू रखता है तो वह सीधी राह पर ही चलता है।

ND
जैसा कि पहले भी कहा जा चुका है रोज़ा भूख-प्यास पर तो कंट्रोल है ही, घमंड, फ़रेब, (छल-कपट), फ़साद (झगड़ा), बेईमानी, बदनीयती, बदगुमानी, बदतमीज़ी पर भी कंट्रोल है। वैसे तो रोज़ा है ही सब्र और हिम्मत-हौसले का पयाम। लेकिन रोज़ा सीधी राह का भी है ए़हतिमाम। नेकनीयत से रखा गया रोज़ा नूर का निशान है। अच्छे और सच्चे मुसलमान की पहचान है।

Show comments

सभी देखें

Dev Uthani Ekadashi 2026: देव उठनी एकादशी पर 5 या 11 कितने दीये जलाना होता है सबसे शुभ? जानें तुलसी के पास दीपक रखने का सही नियम

Khatu Shyam Birthday 2026: कैसे स्थापित हुआ खाटू श्याम जी का चमत्कारी धाम? जन्मदिन पर जानें यह अनसुनी कहानी

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 20 नवंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Dev uthani ekadashi 2026 date: देव उठनी एकादशी की पूजा के शुभ मुहूर्त, विधि और श्रीहरि को जगाने का शुभ मंत्र, 11 दीपक

Tulsi Vivah 2026 Date: देवउठनी एकादशी, द्वादशी या कार्तिक पूर्णिमा- कब करें तुलसी विवाह? दूर करें हर कन्फ्यूजन

सभी देखें

Dev uthani ekadasshi 2026: देवउठनी एकादशी व्रत का पारण समय क्या है?

Dev Uthani Ekadashi 2026: देवउठनी एकादशी पर कर लें ये 5 अचूक उपाय, पितृदोष से मिलेगी हमेशा के लिए मुक्ति

Dev Uthani Ekadashi Tulsi Vivah Katha: देवउठनी एकादशी एवं तुलसी विवाह की संपूर्ण व्रत कथा, बिना इसके अधूरी है पूजा

Dev Uthani Ekadashi 2026: देवउठनी एकादशी का व्रत रखने के ये 10 अद्भुत फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप!

Dev Uthani Ekadashi 2026 Date: 4 शुभ योग में मनाई जाएगी देवउठनी एकादशी, ये 5 उपाय करेंगे तो मिलेगा अक्षय पुण्य