kalsarpa dosh calculator
✕

नाहरशाह वली बाबा की दरगाह

औरंगजेब भी नमाज अदा कर चुके हैं यहाँ

Written By ND
Published: शुक्रवार, 29 फ़रवरी 2008 (11:37 IST)
ND
इंदौर के खजराना स्थित हजरत नाहरशाह वली बाबा की यह दरगाह राष्ट्रीय एकता का प्रतीक मानी जाती है। यहाँ दोनों ही प्रमुख संप्रदाय के लोग एक साथ जियारत करते हैं। हर गुरुवार और शुक्रवार को तो सांप्रदायिक एकता का नजारा देखने लायक रहता है।

बुजुर्गों का कहना है कि यहाँ पर बादशाह औरंगजेब भी नमाज अदा कर चुके हैं। किसी समय यहाँ एक पहुँचे हुए फकीर बिलकुल एकांत में इबादत किया करते थे। वे अक्सर यही कहा करते कि मेरी मौत के बाद मय्यत को तहाज्जुद की नमाज के बाद दफनाना।

तहाज्जुद की नमाज उस व्यक्ति द्वारा पढ़ी जाए जिसने 12 वर्ष तक लगातार नमाज पढ़ी हो। एक दफा पीर के सेवकों को पता चला कि बादशाह औरंगजेब का लश्कर दिल्ली से दक्षिण की ओर जा रहा है।
  इंदौर के खजराना स्थित हजरत नाहरशाह वली बाबा की यह दरगाह राष्ट्रीय एकता का प्रतीक मानी जाती है। यहाँ दोनों ही प्रमुख संप्रदाय के लोग एक साथ जियारत करते हैं। हर गुरुवार और शुक्रवार को तो सांप्रदायिक एकता का नजारा देखने लायक रहता है।      


सेवकों ने सारी बात बादशाह को बताई। इस पर बादशाह ने कहा कि वे तहाज्जुद की नमाज पढ़ने के काबिल हैं। इस प्रकार वे नमाज पढ़ने को तैयार हो गए। नमाज पढ़ने के बाद लाश दफन की गई। वहाँ एक छोटी-सी मजार बनाई गई। बुजुर्गों का कहना है कि यहाँ सच्चे खुदापरस्त बाबा नूरुद्दीन साहब की दरगाह है।

कैस े पड़ ा ' नाहरशाह' नाम...

ND
बुजुर्गों की मानें तो किसी जमाने में दरगाह के आसपास शेर टहला करते थे। और तो और अपनी पूँछ से वे पूरे आँगन की साफ-सफाई भी करते थे। शेरों को चूँकि 'नाहर' भी कहा जाता है। इसलिए यह दरगाह आज भी नाहरशाह के नाम से जानी जाती है।

बताते हैं कि यह दरगाह करीब सात सौ वर्ष पुरानी है। कहा जाता है कि यहाँ माँगने वालों की हर मुराद पूरी होती है।

Show comments

Numerology Horoscope: 30 नवंबर से 6 दिसंबर 2026 का अंक राशिफल, क्या कहता है आपका मूलांक? किसे मिलेगा फायदा

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 29 नवंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

साल के आखिरी महीने में क्या करें? खर्च, डिजिटल कचरे और रिश्तों से जुड़ी यह तैयारी काम आएगी

सूर्य का ज्येष्ठा नक्षत्र में गोचर, 12 राशियों पर क्या होगा असर? जानिए किसकी चमकेगी किस्मत

क्‍यों मनाई जाती है अन्नपूर्णा जयंती? भगवान शिव से क्‍या है इसका संबंध? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

कब मनाई जाएगी चंपा षष्ठी? इस दिन किसकी होती है पूजा? जानिए पर्व की खास बातें

दिसंबर 2026 राशिफल: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा साल का आखिरी महीना, किसे होगा सबसे ज्यादा लाभ?

बुध का वृश्चिक राशि में गोचर, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत; करियर और धन लाभ के बनेंगे योग

28 November Birthday: आपको 28 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 28 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल