Hanuman Chalisa
✕

दुआओं से रोशन रही रात

शबे बराअत पर विशेष नमाज

Written By ND
Updated: मंगलवार, 19 जुलाई 2011 (11:28 IST)
ND

रविवार की रात शबे-बराअत के मौके पर कई कार्यक्रम हुए। अल्लाह के बंदों ने खास नमाज पढ़ी, कब्रिस्तान जाकर पूर्वजों की कब्र पर फूल पेश किए और विशेष दुआएं कीं। इस मौके पर हर मुस्लिम इलाके जगमग थे। पुरुष जहां मस्जिदों में खास नमाज पढ़ रहे थे वहीं महिलाओं ने घरों पर इबादत की। ये सिलसिला ईशा की नमाज (रात 9 के लगभग) के बाद से फजर की नमाज (सुबह 5.30 बजे तक जारी रहा।) इस लंबी इबादत के बाद मुस्लिम धर्मावलंबी कब्रिस्तान गए और अपने पूर्वजों के लिए फातेहा पढ़ी और फूल पेश किए।

शबे बराअत के मौके पर मौलाना अब्दुल हलीम कादरी ने कहा कि इस रात अल्लाह तआला नर्क से आजादी का प्रमाण पत्र देता है। लेकिन वे लोग वंचित रह जाते हैं जो कमजोरों पर जुल्म करते हैं, माता-पिता का आदर नहीं करते, शराब पीते हैं, सूद खाते हैं। हमें कमजोरों की मदद करने की शपथ लेनी चाहिए। इस्लाम सलामती का मजहब है। हम सब मिलकर आतंकवाद का मुकाबला करें तभी हमारे वतन से आतंकवाद खत्म होगा।

शब-ए-बारात इस्लामी माह शाबान माह की 15 तारीख को मनाई जाती है। शब-ए-बारात की रात अल्लाह तआला अपने बंदो के साल भर के लिए रिज्क, जिंदगी और मौत का फैसला करता है। शब-ए-बारात के मौके पर मजारों और दरगाहों को सजाया गया था।

अकीदतमंदों ने रवा, चने की दाल, मूंग की दाल आदि का हलवा बनाया और गरीबों में वितरित किया। इसके अलावा लोगों ने गरीबों को भोजन भी कराया। कब्रिस्तानों के आसपास हजारों की तादाद में भिखारी एकत्रित हुए। कब्रिस्तान आने वाले लोगों ने दिल खोलकर इन्हें खैरात बांटी।

Show comments

सभी देखें

Lal Kitab Kanya Virgo Rashifal 2027: कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2027? जानें लाल किताब के 5 उपाय

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 नवंबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

विवाह पंचमी 2026: कब है यह पावन पर्व? जानें महत्व, पूजा विधि और भगवान राम-सीता के विवाह की कथा

2 दिसंबर को वृश्चिक में बुध का गोचर: इन राशियों की खुलेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का हाल

खरमास 2026: कब से शुरू होगा और कब तक रहेगा? जानें इस दौरान क्या करें और क्या न करें

सभी देखें

भगवान विष्णु को क्‍यों प्रिय है मार्गशीर्ष का महीना? अमावस्‍या पर पितरों के लिए क्यों जलाते हैं दीपक?

क्यों खास है मार्गशीर्ष अमावस्या? इस दिन किसकी होती है पूजा? जानें धार्मिक महत्व

दिसंबर 2026 का पंचांग: ग्रहों के राशि-नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहार और 12 राशियों का भविष्यफल

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में गोचर, 5 राशियों की जिंदगी में आएगा बड़ा बदलाव

क्यों रखा जाता है प्रदोष व्रत? क्यों खास है यह व्रत? कैसे करें भगवान शिव की पूजा?