dharma sangrah
✕

जावरा की हुसैन टेकरी का इतिहास

Written By ND
Updated: मंगलवार, 17 जनवरी 2012 (10:59 IST)
ND

रतलाम से जावरा 33 किलोमीटर है। यहां स्थित हुसैन टेकरी के प्रति सभी धर्मों की श्रद्धा है। इतिहास के मुताबिक जावरा के नवाब मोहम्मद इस्माईल अली खां की रियासत में दशहरा और मोहर्रम एक ही दिन आया। जुलूस निकालने के लिए दोनों कौमों में झगड़ा होने लगा।

तब नवाब ने तय किया कि वे दशहरे के जुलूस में शामिल होंगे और मोहर्रम का जुलूस दशहरे के जुलूस के बाद में निकाला जाएगा। इस बात से ताजिएदार नाराज हो गए और जुलूस आधा-अधूरा निकला। अगले दिन हीरा नामक औरत ने देखा कि हुसैन टेकरी की जगह कई रूहानी लोग वुजू कर मातम मना रहे हैं। हीरा ने यह बात नवाब को बताई।

नवाब ने ताजियों को फिर से बनवाया और पूरी शानो-शौकत से जूलूस निकाला। जब जुलूस हुसैन टेकरी पहुंचा तो सभी को रूहानी सुकून देने वाली खुश्बू का अहसास हुआ।

नवाब ने जितनी जगह से खुशबू आ रही थी, उसे रेखांकित कर एक दायरे में महफूज कर दिया। इसी जगह पर यकायक एक चश्मा भी निकलने लगा। बाद में लोगों ने महसूस किया इस चश्मे का पानी पीने से बीमारियां दूर हो जाती हैं। धीरे-धीरे यह बात फैलने लगी कि यहां बदरूहों से छुटकारा मिल जाता है।

फिर क्या था, यहां हर गुरुवार को लोगों का मेला लगने लगा। मोहर्रम के चालीसवें दिन और होलिका दहन के समय यहां होने वाले चेहल्लुम मेले में लाखों लोग शरीक होते हैं।

Show comments

सभी देखें

दिवाली पर घर लाएं मिट्टी के सेठ-सेठानी और मकान, जानिए क्यों माना जाता है इन्हें शुभ

04 November Birthday: आपको 4 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 04 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

भाई दूज पर क्यों लगाया जाता है तिलक? बहनें क्यों खिलाती हैं भाई को पान? जानें इसका पौराणिक महत्‍व

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 04 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

सभी देखें

कब है गोवर्धन पूजा? पूजन में क्या-क्या चढ़ाया जाता है? जानें सामग्री और अन्नकूट के व्यंजन की लिस्ट

Diwali 2026: नरक चतुर्दशी पर क्यों मनाई जाती है काली चौदस और मां काली को प्रसन्न करने के 5 अचूक उपाय

4 या 5 नवंबर, कब है रमा एकादशी?

दीपावली पर कितने दीपक जलाने चाहिए? कहां-कहां जलाते हैं ये दीप? जानिए परंपरा का महत्व

नरक चतुर्दशी पर कितने दीपक जलाए जाते हैं? जानिए इन दीपों से जुड़ी मान्यताएं और महत्व