Daily Horoscope
✕

कुछ खास होते हैं रमजान के दिन

माह-ए-रमजान

Written By WD
Updated: बुधवार, 17 अगस्त 2011 (09:37 IST)
ND

रोजा रखने सेहरी का होना जरूरी करार दिया गया है। अल सुबह लोगों को जागना पड़ रहा है। खासकर महिलाएं सेहरी की तैयारी के लिए पुरुषों से पहले ही जाग रही हैं। सेहरी के पहले बचे वक्त में लोग तहज्जुद (सुबह से पहले पढ़ी जाने वाली विशेष नमाज) भी अदा कर रहे हैं। यह नमाज घरों में ही अदा की जाती है।

अब देर रात तक जागना कुछ भारी लग रहा है, वजह सुबह सेहरी के लिए जल्दी उठने की पाबंदियां लगी हुई हैं। खाने-पीने से लेकर नमाज पढ़ने तक के मुकर्रर (निर्धारित) वक्त ने जिंदगी को पूरी तरह शेड्यूल्ड कर दिया है।

ND
सेहरी के बाद मस्जिदों में फजिर की नमाज की चहल-चहल शुरू हो जाती है। आम दिनों में जहां इस नमाज के दौरान नमाजियों की बेहद कम तादाद होती है, वहीं रमजान के दौरान फजिर की नमाज के दौरान भी मस्जिद में लोगों को जगह मिलना मुश्किल हो रहा है।

रमजान में शहर के बाजारों में सूनापन दिखाई दे रहा है। चाय पान, नाश्ते और खाने की होटलों में लोगों की आवाजाही कम है। शहर की मुस्लिम आबादियों में स्थित खान पान और नाश्ते की दुकानों में पर्दे डाल दिए गए हैं, ताकि रोजादारों का अहतराम किया जा सके। इन बाजारों में रौनक का समय बदलकर देर शाम से देर रात तक बल्कि अल सुबह तक हो गया है।

शाम को अफतार का वक्त होने से पहले बाजारों और घरों में चहल-पहल बढ़ जाती है। जहां बाजार कई तरह के फल, मेवों, व्यंजनों और पकवानों की खरीद-फरोख्त से भर जाते हैं, वहीं घरों में तरह-तरह के खानों की तैयारियां मुस्लिम क्षेत्रों को सुहानी खुशबूओं से भर देते हैं।

इस दौरान घर के सभी लोगों का एकसाथ घर पर मौजूद रहना और एक दस्तरख्वान पर बैठकर रोजा अफ्तार और खाना खाना भी रमजान के दिनों को खास बनाता है। वजह यह है कि आम दिनों में अब लोगों को एक साथ बैठकर खाने का वक्त भी नहीं मिल पाता है।

Show comments

सभी देखें

Numerology Horoscope: 30 नवंबर से 6 दिसंबर 2026 का अंक राशिफल, क्या कहता है आपका मूलांक? किसे मिलेगा फायदा

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 29 नवंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

साल के आखिरी महीने में क्या करें? खर्च, डिजिटल कचरे और रिश्तों से जुड़ी यह तैयारी काम आएगी

सूर्य का ज्येष्ठा नक्षत्र में गोचर, 12 राशियों पर क्या होगा असर? जानिए किसकी चमकेगी किस्मत

क्‍यों मनाई जाती है अन्नपूर्णा जयंती? भगवान शिव से क्‍या है इसका संबंध? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

सभी देखें

कब मनाई जाएगी चंपा षष्ठी? इस दिन किसकी होती है पूजा? जानिए पर्व की खास बातें

दिसंबर 2026 राशिफल: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा साल का आखिरी महीना, किसे होगा सबसे ज्यादा लाभ?

बुध का वृश्चिक राशि में गोचर, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत; करियर और धन लाभ के बनेंगे योग

28 November Birthday: आपको 28 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 28 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल