Daily Horoscope
✕

आखिरत में काम आएंगी नेकियां

Written By WD
Updated: शनिवार, 3 सितम्बर 2011 (09:34 IST)
ND

हदीस शरीफ में आया है कि 'तीन लोगों की दुआ कभी खारिज नहीं होती, एक आदिल बादशाह, दूसरा कोई मजलूम शख्स और तीसरा रोजा खोलने से पहले रोजादार की दुआ।'

मालूम हुआ कि सारा दिन रोजा रखने के बाद जब रोजादार अफ्तार के लिए दस्तरख्वान पर बैठता है, तो उस वक्त अल्लाह तआला की खास रेहमत उस पर होती है। ऐसे वक्त में उसकी दुआओं को कुबूलियत का दर्जा मिलता है।

कहा गया है कि इसलिए इस वक्त को फालतू बातों में गंवाकर गुजारने की बजाए दुआएं करना चाहिए। कई लोगों को यह शिकायत होती है कि वह दुआएं करते हैं, लेकिन उसका असर दिखाई नहीं देता।

ND
इस पर कहा गया है कि कोई भी दुआ बेअसर नहीं होती, बल्कि उसकी तीन सूरतें होती हैं, या तो दुआ में मांगी गई चीज उसे मिल जाती है, या फिर मांगी गई चीज के बराबर कोई दूसरी चीज उसे दे दी जाती है और दोनों बातें पूरी न होने पर मांगी गई दुआ के बदले दुआ मांगने वाले के नामा-ए-आमाल में इतनी नेकियां जमा कर दी जाती हैं।

यह नेकियां उसके लिए आखिरत के वक्त काम आती हैं।

कहा जाता है कि मरने के बाद जब बंदा खुदा के सामने हाजिर होगा और उसे उसकी दुआओं के बदले मिलने वाली नेकियां गिनाई जाएंगी, तो उसके दिल से यही बात निकलेगी कि काश, उसकी कोई दुआ दुनिया में कुबूल ही न हुई होती, तो आज आखिरत में यह नेकियां उसके लिए काम आतीं।

Show comments

सभी देखें

Tulsi Vivah 2026: तुलसी विवाह पर आजमाएं ये 11 अचूक उपाय, वैवाहिक जीवन में घुलेगी मिठास और भर जाएगी तिजोरी

18 November Birthday: आपको 18 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 18 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

आंवला नवमी की 10 खास बातें और 5 अचूक उपाय

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

सभी देखें

देवउठनी एकादशी के दिन सुबह से लेकर शाम तक क्या करना चाहिए?

Lal Kitab Vrishabh Rashifal 2027: 11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

Amla Navami 2026 Upay: आंवला नवमी पर करें हल्दी-मिट्टी का यह खास उपाय, जानें पूजा के जरूरी नियम और वर्जित कार्य

सबरीमाला में दर्शन के लिए 41 दिनों का व्रत प्रारंभ, जानिए 5 खास बातें

Amla Navami 2026: आंवला नवमी पर एक साथ मिलती है हरि और हर की कृपा, नोट करें 18 नवंबर का पूजा मुहूर्त, विधि और व्रत कथा