1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2026
  3. आईपीएल 2026 न्यूज़
  4. Yuzavendra Chahal caught vaping in the PBKS Flight
Last Modified: गुरुवार, 7 मई 2026 (17:30 IST)

पंजाब के स्पिनर युजवेंद्र चहल फ्लाइट में पकड़े गए ई सिगरेट पीते हुए (Video)

Yuzavendra Chahal
पंजाब किंग्स बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच 33 रनों से हार बैठी। लेकिन इसके बाद टीम के इकलौते गेंदबाज जिन्होंने किफायती गेंदबाजी की, मुश्किल में पड़ गए।

युजवेंद्र चहल हवाई जहाज  में ई सिगरेट पीते हुए दिखे। यह फ्लाइट अहमदाबाद से हैदराबाद तक की थी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चहल जिस वक्त वीडियो में दिखे उस वक्त उनसे अर्शदीप सिंह बात कर रहे थे। हालांकि पंजाब किंग्स ने इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
मैच की बात करें तो युजवेंद्र चहल इकलौते ऐसे गेंदबाज रहे जिनकी पिटाई नहीं हुई।मैच की बात करें तो युजवेंद्र चहल इकलौते ऐसे गेंदबाज रहे जिनकी पिटाई नहीं हुई।पिच से गेंदबाजों को बिल्कुल मदद नहीं मिली जिसे देखते हुए चहल का प्रदर्शन काबिले तारीफ कहा जायेगा । उन्होंने चार ओवर में 32 रन देकर एक विकेट लिया। उन्हें तीन विकेट मिले होते लेकिन शशांक सिंह ने एक आसान कैच छोड़ा और प्रभसिमरन सिंह ने स्टम्पिंग का आसान मौका गंवाया।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
IPL नहीं खेलने वाले क्रिकेटरों को मिलेगा टेस्ट में मौका, पुजारा ने बताया BCCI का धुरंधर प्लान