मंगलवार, 30 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2024
  3. आईपीएल 2024 न्यूज़
  4. Virat Kohli Salman Khan, Rajinikanth, Vicky Kaushal’s hairstyles cost Rs 1 lakh, says aalim khan
Written By WD Sports Desk
Last Updated : शनिवार, 6 अप्रैल 2024 (19:18 IST)

Virat, Dhoni से लेकर Rajinikanth, Salman के बाल बनाने वाले Hairstylist की फीस जान उड़ जाएंगे होश

Virat, Dhoni से लेकर Rajinikanth, Salman के बाल बनाने वाले Hairstylist की फीस जान उड़ जाएंगे होश - Virat Kohli Salman Khan, Rajinikanth, Vicky Kaushal’s hairstyles cost Rs 1 lakh, says aalim khan
(Image Source : Aalim Hakim Instagram)

Aalim Hakim Haircut charges : एक्टर, क्रिकेटर और बड़ी बड़ी सेलेब्रिटी अपने लुक्स पर बारीकी से ध्यान देते हैं और जरुरत के हिसाब से अपनी हेयर स्टाइल जल्दी बदला करते हैं लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि वे अपने बाल कटवाने पर कितना पैसा खर्च करते होंगे? Celebrity hairstylist Aalim Hakim जो कि सेलब्रिटी के हेयर स्टाइल बनाने के लिए मशहूर हूँ उन्होंने बताया कि वे बाल बनाने के कितने पैसे लेते हैं।

हालही में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और विराट कोहली (Virat Kohli) नए लुक में नज़र आए थे। धोनी अपने क्लासिक बड़े बालों के साथ IPL में खेल रहे हैं और विराट कोहली भी ऐसे लुक में हैं जहाँ उनके आइब्रो पर एक लकीर खींची हुई है। इन दोनों का लुक आलिम हाकिम ने ही बदला था।


आलिम हाकिम Salman Khan, Hrithik Roshan, Ranbir Kapoor, Shahid Kapoor, Rajinikanth, Prabhas, Vicky Kaushal जैसे बड़े एक्टर की भी उनकी फिल्मों के लिए हेयर स्टाइल बदलते हैं। 



 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aalim Hakim (@aalimhakim)



 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aalim Hakim (@aalimhakim)

Brut के साथ एक Interview में, Aalim Hakim ने अपने Loyal celeb customers के बारे में बात करते हुए कहा 'War में रितिक रोशन का लुक,  Animal में रणबीर कपूर का लुक, Kabir Singh में शाहिद कपूर का लुक, Sam Bahadur में विक्की कौशल का लुक, एनिमल में Bobby Deol का लुक, Jailer में रजनीकांत का लुक, Bahubali में प्रभास का लुक, जो लोगों को वाकई पसंद आया वो सब मैंने ही किया था। लगभग 98% भारतीय फिल्में मेरे द्वारा स्टाइल की जाती हैं, चाहे वह दक्षिण की हो या उत्तर की। मेरी फीस बहुत साधारण है और हर कोई जानता है कि मैं कितना चार्ज करता हूं। इसकी शुरुआत 1 लाख रूपए से होती है. यह न्यूनतम है।"
 
 
उन्होंने आगे कहा, “सलमान खान, फरदीन खान, सुनील शेट्टी, अजय देवगन, वे सभी 20 साल पहले मेरे ग्राहक बने थे और वे अब भी मेरे ग्राहक हैं। वे मेरे पास आते रहे हैं, और अब भी आते हैं। अब, यह वफ़ादारी है, मैं कह सकता हूँ। उन्होंने मुझे अपने नाई के रूप में कभी नहीं बदला। मैं अब भी उनका हेयरड्रेसर हूं।''
 
 
 
Aalim Hakim ने Virat Kohli के हालिया Haircut के बारे में भी खुलासा किया जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी। उन्होंने कहा, “चूंकि IPL आ रहा था, इसलिए हमने कुछ अच्छा और अलग करने का फैसला किया। विराट के पास हमेशा ऐसे संदर्भ होते हैं जैसे 'हम यह कोशिश करेंगे, हम वह कोशिश करेंगे, अगली बार हम यह कोशिश करेंगे।' इस बार, हमने वास्तव में कुछ अच्छा करने का फैसला किया। हमने उनकी भौंहों में चीरा लगा दिया।''


 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aalim Hakim (@aalimhakim)

ये भी पढ़ें
IPL 2024: RCB के खिलाफ रॉयल्स का टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला (Video)