sundarkand

अगले 78,000 सालों तक कुछ नहीं मिलने वाला, गावस्कर ने पहलगाम में आतंकी हमले की निंदा की

Written By WD Sports Desk
Updated: शुक्रवार, 25 अप्रैल 2025 (14:08 IST)
Pahalgam Terror Attack : भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने गुरुवार  को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के साथ एकजुटता व्यक्त की और इसके अपराधियों और उनके समर्थकों से सवाल किया कि इस तरह की हिंसक घटनाओं से उन्हें क्या हासिल हुआ। आतंकवादियों ने मंगलवार को पहलगाम में 26 लोगों की हत्या कर दी जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे। यह 2019 में पुलवामा हमले के बाद घाटी में सबसे घातक हमला था।
 
गावस्कर ने यहां राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के बीच आईपीएल मैच की शुरुआत से पहले ‘स्टार स्पोर्ट्स’ पर कहा, ‘‘मैं उन सभी परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। इसने हम सभी भारतीयों को प्रभावित किया है। ’’
 
उन्होंने कहा, ‘‘मैं सभी अपराधियों, और उन सभी लोगों से जिन्होंने उनका (आतंकवादियों का) समर्थन किया, उनके संचालकों से एक सवाल पूछना चाहता हूं कि इस सारी लड़ाई से क्या हासिल हुआ? ’’
ALSO READ: बंद करो पाकिस्तान से क्रिकेट, पूर्व क्रिकेटर की पहलगाम हमले के बाद मांग, कहा सही भाषा में जवाब देने का समय


 
उन्होंने कहा, ‘‘पिछले 78 वर्षों से एक मिलीमीटर जमीन भी हाथों में नहीं गई है, है न? तो अगले 78,000 वर्षों तक भी कुछ भी नहीं बदलने वाला है। तो क्यों न हम शांति से रहें, और अपने देश को मजबूत बनाएँ? इसलिए मेरी यही अपील है। ’’
 
बुधवार को बीसीसीअसई ने ‘भयावह और कायरतापूर्ण’ हमले की निंदा करने के लिए एक बयान जारी किया।  (भाषा) 


ALSO READ: पाकिस्तानी हिंदू क्रिकेटर पहलगाम हमले को लेकर भड़का, लगाई शहबाज शरीफ को लताड़, कहा शर्म करो
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

ऋषभ पंत का 1 IPL रन संजीव गोयनका को पड़ा 9 लाख रुपए का, जानिए कैसे

IPL 2027 से पहले दिल्ली लौटे ऋषभ पंत, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ

IPL जीत के बाद विराट कोहली को क्या हुआ? ODI Series में टीम से बाहर होने की खबर ने बढ़ाई चिंता

टिम डेविड को अंपायर पर ICE BAG फेंकना पड़ा भारी! 1 मैच का BAN, पहले मिडल फिंगर दिखाकर भी फंसे थे

'राधे-राधे' बोलते दिखे विराट-अनुष्का, IPL ट्रॉफी जीतते ही पहुंचे प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लेने [VIDEO]

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख