रविवार, 13 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2025
  3. आईपीएल 2025 न्यूज़
  4. Rohit Sharma just needs an innings of 40 runs to find his rhythm says Michael Clarke
Written By WD Sports Desk
Last Modified: शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025 (18:06 IST)

रोहित शर्मा को लय पाने के लिए 40 रन की पारी की जरूरत भर है : माइकल क्लार्क

michael clarke on rohit sharma hindi news
आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क का मानना है कि रोहित शर्मा सुपरस्टार है जिन्हें अपनी लय वापिस पाने के लिये महज 40 रन की पारी की जरूरत है। मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित इस सत्र में अब तक चारों मैचों में नाकाम रहे हैं। जियोस्टार के विशेषज्ञ क्लार्क ने यहां एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘रोहित असल सुपरस्टार है।’’
 
उन्होंने कहा ,‘‘ वह दिन दूर नहीं जब वह शतक लगाएगा। एक अच्छी पारी की जरूरत है। वह 40 या 60 रन की हो सकती है।’’
 
उन्होंने कहा ,‘‘ एक बार लय हासिल कर ली तो आप उसे सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में देखेंगे। मैं उसके फॉर्म को लेकर चिंतित नहीं हूं।’’



 
उन्होंने कहा ,‘‘ हमें महान खिलाड़ियों से हमेशा अपेक्षायें रहती हैं क्योंकि वे इतने कामयाब होते हैं। लेकिन एक दो मैचों में खराब खेलना चलता है । क्लास स्थायी होती है।’’
 
क्लार्क अजिंक्य रहाणे की बल्लेबाजी के मुरीद हैं लेकिन वह इसे लेकर आश्वस्त नहीं हैं कि भारतीय चयनकर्ता टी20 फॉर्म के आधार पर इंग्लैंड दौरे के लिये उन्हें चुनेंगे या नहीं।
 
उन्होंने कहा ,‘‘ यह निर्भर करता है। आपको खिलाड़ियों को फॉर्म देखना अच्छा लगता है अलेकिन आईपीएल टीम में आपकी भूमिका भारत के लिये खेलते समय आपकी भूमिका से अलग होती है।’’  (भाषा)

ये भी पढ़ें
CSK टीम गड्ढे से निकलकर खाई में गिरी, रुतुराज के बाद धोनी की कप्तानी में हाल बदतर, जमकर उड़ा मजाक [WATCH]