Daily Horoscope
✕

चेन्नई सुपर किंग्स ने चोटिल हुए ओपनर की जगह चुना यह धुआंधार पेसर (Video)

चोटिल डेवोन कोंवे की जगह ग्लीसन चेन्नई टीम में

Written By WD Sports Desk
Updated: गुरुवार, 18 अप्रैल 2024 (15:43 IST)
अंगूठे में लगी चोट के कारण डेवन कॉन्वे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इस पूरे सत्र से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रिचर्ड ग्लीसन को चेेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी टीम में शामिल किया है।
कॉन्वे ने आईपीएल 2023 में सीएसके को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। इस दौरान उन्होंने 15 पारियों में 51.69 की औसत और 140 से कम की स्ट्राइक रेट से 672 रन बनाए थे। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार भी नवाजा गया था।

ग्लीसन के शामिल होने से सीएसके को मुस्तफिजुर रहमान की अनुपस्थिति से पैदा हुए गैप को भरने में मदद मिल सकती है। बंगलादेश के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज, जो वर्तमान में दस स्ट्राइक के साथ सीएसके के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। बीसीबी ने उन्हेंं एक मई तक आईपीएल खेलने के लिए एनओसी दे दी है।

चेन्नई सुपर किंग्स ने कॉनवे को 2022 की नीलामी में उनके बेस प्राइस एक करोड़ रूपए में खरीदा था। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने आईपीएल में अब तक 23 मैचों में  46.12 की औसत और 141.28 की स्ट्राइक रेट से 924 रन बनाए हैं।  
 
डेवोन कॉनवे ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए लगातार दमदार प्रदर्शन दिए हैं। अपने पहले सीज़न (2022) में, उन्होंने सात मैचों में 145.7 के औसत से 252 रन बनाए, जबकि पिछले साल, उन्होंने 15 मैचों में 139.7 के औसत से 672 रन बनाए, जिसमें गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) के खिलाफ फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच का प्रदर्शन भी शामिल है। 


 
ग्लीसन ने पहले कभी आईपीएल में नहीं खेला है, लेकिन हंड्रेड (मैनचेस्टर ओरिजिनल्स), बीपीएल (रंगपुर राइडर्स), बीबीएल (मेलबोर्न रेनेगेड्स), एसए20 (डरबन सुपर जायंट्स) और आईएलटी20 (गल्फ जायंट्स) में वह खेल चुके हैं। उन्होंने अब तक 90 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें 8.18 की इकॉनमी रेट से 101 विकेट लिए हैं।
उल्लेखनीय है कि फरवरी महीने में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच के दौरान कॉन्वे के अंगूठे में चोट लग गई थी। जिसके बाद उन्हें सर्जरी करानी पड़ी थी। चेन्नई को उम्मीद थी कि आईपीएल के दूसरे भाग में कीवी बल्लेबाज मई तक उनके साथ दोबारा जुड़ जाएंगे।<>
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

ऋषभ पंत का 1 IPL रन संजीव गोयनका को पड़ा 9 लाख रुपए का, जानिए कैसे

IPL 2027 से पहले दिल्ली लौटे ऋषभ पंत, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ

IPL जीत के बाद विराट कोहली को क्या हुआ? ODI Series में टीम से बाहर होने की खबर ने बढ़ाई चिंता

टिम डेविड को अंपायर पर ICE BAG फेंकना पड़ा भारी! 1 मैच का BAN, पहले मिडल फिंगर दिखाकर भी फंसे थे

'राधे-राधे' बोलते दिखे विराट-अनुष्का, IPL ट्रॉफी जीतते ही पहुंचे प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लेने [VIDEO]

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख