Hanuman Chalisa
✕

KKRvsPBKS के एतिहासिक मैच में बने 520 रन, टूटे यह बड़े रिकॉर्ड

Written By WD Sports Desk
Updated: शनिवार, 27 अप्रैल 2024 (16:09 IST)
IPL 2024KKRvsPBKS जॉनी बेयरस्टो नाबाद (108), शशांक सिंह नाबाद (68) और प्रभसिमरन सिंह (54) की आतिशी बल्लेबाजी के दम पर पंजाब किंग्स ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 42वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को आठ गेंदें शेष रहते आठ विकेट से हरा दिया है। पंजाब की यह नौ मैचों में तीसरी जीत है।

यह आईपीएल के एक मैच में पहली बार हुआ है जब चारों सलामी बल्‍लेबाजों ने अर्धशतक लगाया है। कुलमिलाकर यह पुरुषों के टी-20 मुकाबले 11वीं बार ऐसा हुआ है।

इससे पहले फिल सॉल्ट (75) और सुनील नारायण (71) रनों की तूफानी अर्धशतकीय पारियों की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स ने पंजाब किंग्स को जीत के लिए 262 रनों का लक्ष्य दिया था।

ईडन गार्डंस में पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता की फिल सॉल्ट और सुनील नारायण की सलामी जोड़ी चौके और छक्को की बारिश करते हुये पहले विकेट के लिए 138रनों की साझेदारी की। 11वें ओवर में राहुल चाहर ने सुनील नारायण को जॉनी बेयरस्टो के हाथों कैच आउट कराकर पंजाब को पहली सफलता दिलाई। सुनील ने 32 गेंदों में नौ चौके और चार छक्के लगाते हुए 71 रन बनाये। 13वें ओवर में सैम करन ने फिल सॉल्ट को बोल्ड कर दिया। फिल सॉल्ट ने 37 गेंदों में छह चौके और छह छक्के लगाते हुए 75 रनों की पारी खेली।

आंद्रे रसल 12 गेंदों में (24), कप्तान श्रेयस अय्यर 10 गेंदों में (28) और रिंकू सिंह (5) रन बनाकर आउट हुये। वेंकटेश अय्यर 23 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के लगाते हुए 39 रन बनाये। वह आखिरी गेंद पर रनआउट हुये। रमनदीप सिंह छह रन नाबाद रहे। कोलकाता ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 261 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। केकेआर ने पांचवी बार इस सत्र 200 का स्‍कोर पार किया है। 10 ओवर में उन्‍होंने अपने इतिहास में सबसे अधिक रन बनाये है।पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह ने दो विकेट लिये। सैम करन,राहुल चाहर और हर्ष पटेल ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।<>
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

ऋषभ पंत का 1 IPL रन संजीव गोयनका को पड़ा 9 लाख रुपए का, जानिए कैसे

IPL 2027 से पहले दिल्ली लौटे ऋषभ पंत, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ

IPL जीत के बाद विराट कोहली को क्या हुआ? ODI Series में टीम से बाहर होने की खबर ने बढ़ाई चिंता

टिम डेविड को अंपायर पर ICE BAG फेंकना पड़ा भारी! 1 मैच का BAN, पहले मिडल फिंगर दिखाकर भी फंसे थे

'राधे-राधे' बोलते दिखे विराट-अनुष्का, IPL ट्रॉफी जीतते ही पहुंचे प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लेने [VIDEO]

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख