हार्दिक पंड्या की कप्तानी पर सवाल, टीम के खराब प्रदर्शन पर यह कहा
IPL 2026 में मुंबई इंडियंस के लगातार चौथा मैच हारने के बाद उनके कप्तान हार्दिक पंड्या ने कहा कि टीम को अपनी क़िस्मत बदलने के लिए “कुछ कठिन सवालों” के जवाब ढूंढने होंगे।उनकी ताज़ा हार पंजाब किंग्स के ख़िलाफ़ आई, जिन्होंने एमआई को 195/6 पर रोका और फिर 16.3 ओवरों में ही सात विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। इसका मतलब यह रहा कि एमआई पांच मैचों में सिर्फ़ एक जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर बनी हुई है।
उनकी कप्तानी पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। मैच के दौरान भी उन्होंने गेंदबाजी करते वक्त जसप्रीत बुमराह से सलाह लेना उचित नहीं समझा जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
“मेरे पास अभी कहने के लिए ज़्यादा कुछ नहीं है। मुझे लगता है हमें फिर से शुरुआत करनी होगी और देखना होगा कि हम कहां कमी कर रहे हैं। क्या यह व्यक्तिगत स्तर पर है, क्या टीम के तौर पर है, या प्लानिंग में कोई कमी है? हम इसे समझेंगे और देखेंगे कि आगे क्या किया जा सकता है।”
उनकी कप्तानी पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। मैच के दौरान भी उन्होंने गेंदबाजी करते वक्त जसप्रीत बुमराह से सलाह लेना उचित नहीं समझा जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
पंड्या ने मैच के बाद कहा, “हमें सच में देखना होगा कि क्या हमें कुछ मुश्किल फ़ैसले लेने की ज़रूरत है या हमें इसी तरह आगे बढ़ते रहना चाहिए और उम्मीद करनी चाहिए कि चीज़ें बदल जाएंगी। ये कुछ कठिन सवाल हैं, जिनका जवाब हमें देना होगा और इसकी ज़िम्मेदारी भी लेनी होगी।इसकी कप्तानी और एटीट्यूड से आईपीएल मे मुंबई इंडियंस टीम बस एक कोलकाता से आगे है,9 वें नंबर पर... pic.twitter.com/bsH7LS0tHj
— Dinesh Dangi (@dineshdangi84) April 16, 2026
“मेरे पास अभी कहने के लिए ज़्यादा कुछ नहीं है। मुझे लगता है हमें फिर से शुरुआत करनी होगी और देखना होगा कि हम कहां कमी कर रहे हैं। क्या यह व्यक्तिगत स्तर पर है, क्या टीम के तौर पर है, या प्लानिंग में कोई कमी है? हम इसे समझेंगे और देखेंगे कि आगे क्या किया जा सकता है।”
साथ ही, पंड्या ने विपक्ष को तीनों विभागों में बेहतर खेलने का श्रेय दिया। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है हमें उन्हें भी क्रेडिट देना चाहिए। पहली पारी में गेंद रिवर्स होने लगी थी और उस समय ओस नहीं आई। दूसरी पारी में ओस आई और पिच थोड़ी बेहतर हो गई। लेकिन इसके बावजूद, उन्होंने हमें हर विभाग में मात दी। उन्होंने बेहतर गेंदबाज़ी की, बेहतर बल्लेबाज़ी की और फ़ील्डिंग भी बेहतर की और यही हमारे मैच हारने की वजह बनी।”The Legacy built over the years is getting broken brick by brick
— MI Blud (@micricket2013) April 17, 2026
Wankhede used to be our Fortress but now #IPL #IPL2026 @mipaltan pic.twitter.com/B7YJJO0r3y