पंजाब ने टॉस जीतकर मुंबई के खिलाफ चुनी गेंदबाजी (Video)
PBKSvsMI पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियन्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में गेंदबाजी चुनी है। मुंबई के लिए रोहित शर्मा इस मैच से बाहर हैं क्योंकि पिछले मैच में उनको चोट लगी थी। इस कारण मुंबई के लिए दो दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक और रियान रिकल्टन सलामी बल्लेबाजी करेंगे।
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतने के बाद कहा हम पहले गेंदबाजी करेंगे। उन्होंने कहा हमारा कॉम्बिनेशन अभी तक काफी अच्छा रहा है। तो हम उसके साथ ही बरकरार रखेंगे। टीम को हमेशा वर्तमान में रहना चाहिए। हमारी टीम में इस मैच के लिए कोई बदलाव नहीं हुआ है।
वहीं मुम्बई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा कि हम भी अगर टॉस जीतते तो पहले गेंदबाजी ही करते। मेरे हिसाब से टॉस हारना अच्छा ही रहा। अब समय आ गया है कि हम जीत हासिल करें। एक ग्रुप के तौर पर हमें पता है कि क्या चीजें नहीं करनी हैं। रोहित शर्मा और मिचेल मार्श आज का मुकाबला नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह क्विंटन डी कॉक को शामिल किया गया है। इसके अलावा मयंक रावत आज अपना डेब्यू करेंगे।
दोनों टीमें इस प्रकार है:-पंजाब किंग्स (एकादश): प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंहऔर युजवेंद्र चहल।
मुंबई इंडियंस (एकादश): क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेलटन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम....
और पढ़ें