1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2026
  3. आईपीएल 2026 न्यूज़
  4. Chennai Super Kings chases down one eighty plus target after seven years
Last Updated : रविवार, 10 मई 2026 (20:19 IST)

7 साल बाद चेन्नई ने किया 180+रनों का चेस, लखनऊ को 5 विकेटों से हराया

Chennai Super Kings
CSKvsLSG जेमी ओवर्टन (तीन विकेट) के बाद उर्विल पेटल (65) और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (42) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 53वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है।

नाजुक समय में शिवम दुबे और प्रशांत वीर ने छठे विकेट के लिए 39 रनों की अविजित साझेदारी कर अपनी टीम को पांच विकेट से जीत दिला दी। 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 45 रन जोड़े। चौथे ओवर में दिग्वेश राठी ने संजू सैमसन 14 गेंदों में (28) रन को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा।सैमसन ने अपनी पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाये।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आये उर्विल पटेल ने ऋतुराज गायकवाड़ के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट लिये 81 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। 10वें ओवर में शाहबाज अहमद ने उर्विल पटेल को आउट कर लखनऊ सुपर जायंट्स को दूसरी सफलता दिलाई।
पटेल ने 23 गेंदों में दो चौके और आठ छक्के उड़ाते हुए 65 रनों की पारी खेली। 13वें ओवर में शाहबाज अहमद ने ऋतुराज गायकवाड़ को बोल्ड कर अपनी टीम की मैच में वापसी का प्रयास किया। ऋतुराज गायकवाड़ ने 28 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के लगाते हुए 42 रन बनाये। कार्तिक शर्मा (20) रन बनाकर पांचवें विकेट के रूप में आउट हुये।

चेन्नई सुपर किंग्स ने 19.2 ओवरों में पांच विकेट पर 208 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। शिवम दुबे ने सात गेंदों में दो छक्के लगाते हुए नाबाद 15 रन बनाये। वहीं प्रशांत वीर ने 12 गेंदों में दो छक्को की मदद से नाबाद 17 रन बनाये। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए दिग्वेश राठी और शाहबाज अहमद ने दो-दो विकेट लिये।
आवेश खान को एक विकेट मिला।

लेखक के बारे में
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
भुवनेश्वर कुमार ने किफायती स्पैल और 4 विकेट लेकर मुंबई को 166 रनों पर रोका