1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2026
  3. आईपीएल 2026 न्यूज़
  4. Royal Challengers Bengaluru wins the toss & elects to bowl first against Gujarat Titans

IPL Final में बैंगलूरू ने टॉस जीतकर गुजरात के खिलाफ चुनी गेंदबाजी (Video)

GTvsRCB
GTvsRCB रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरू के कप्तान रजत पाटीदार ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। 
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूर ने प्लेऑफ में गुजरात टाइटंस को प्लेऑफ में हरा दिया था। इसके बाद गुजरात ने दूसरे क्वालिफायर में राजस्थान को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। 

कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे।

विकेट काफी अच्छी लग रही है। मुझे नहीं लगता है कि इसमें ज्यादा बदलाव होगा। हमें इस मैच को जीतने के लिए अपना बेस्ट देना होगा। हम कोशिश करेंगे कि उन्हें कम स्कोर पर रोकें और फिर चेज़ को पूरा करें। वर्तमान में रहना काफी जरूरी है। जो चीजें काबू में की जा सकती हैं, उस पर ध्यान देना है। इस स्टेडियम में खेलना हमेशा ही शानदार होता है। हमें काफी ज्यादा सपोर्ट मिलता है।हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं है। वहीं गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि अगर हम टॉस जीतते तो पहले बल्लेबाजी ही करते। हम यहां पर तीसरा मैच खेल रहे हैं। पहले तीन ओवरों में तेज गेंदबाजों को थोड़ा मूवमेंट मिल सकता है। यह दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में से एक है। हमारी टीम में एक बदलाव हुआ है। साई किशोर की जगह अरशद ख़ान आए हैं।


दोनों टीमें इस प्रकार है:-

गुजरात टाइटंस (एकादश) : शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जॉस बटलर (कीपर), जेसन होल्डर, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद ख़ान, निशांत सिंधु, कगिसो रबाडा, अरशद ख़ान और मोहम्मद सिराज।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (एकादश): विराट कोहली, देवदत्त पड़ीक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (कीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जॉश हेजलवुड और रसिख डार सलाम।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
पहले पॉवरप्ले में बैंगलूरू ने छुटकारा पाया शुभमन सुदर्शन की जोड़ी से (Video)