सम्बंधित जानकारी
- IPL में प्लेऑफ खेलेंगे ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी, पाकिस्तान दौरे को 'ना' किया
- बैंगलूरू को प्लेऑफ और फाइनल की मेजबानी ना मिलने से निराश हुआ KSCA
- आखिर क्या हुआ बुमराह को इस IPL, Gavaskar बोले—‘ये बर्दाश्त नहीं, जानें क्या हो सकती है गिरावट की वजह
- निकोलस पूरन लौटे फॉर्म में, धुआंधार पारी खेल लखनऊ को मुंबई के खिलाफ 229 रनों तक पहुंचाया
- मुंबई ने टॉस जीतकर लखनऊ के खिलाफ चुनी गेंदबाजी (Video)
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरू ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी (Video)
RCBvsLSG रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरू ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ चिन्नास्वामी स्टेडियम में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरू ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है जबकि दसवें स्थान पर खड़ी लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 2 बदलाव किए हैं। जोश इंगलिस और मोहसिन खान की जगह अर्शिन कुलकर्णी और शाहबाज अहमद को मौका दिया गया है।
आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे। यह स्टेडियम चिन्नास्वामी के जितना लाउड तो नहीं है लेकिन फिर भी ठीक-ठाक लाउड है। पिच अच्छी लग रही है और हम उन्हें लो स्कोर पर रोकने की कोशिश करेंगे। हमें जो बीच में ब्रेक मिला, वह काफी अच्छा रहा है। हर कोई अच्छा कर रहा है और हमने काफी हार्ड प्रैक्टिस की है। हम उसी टीम के साथ खेल रहे हैं।
वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान हमारी टीम में कुछ बदलाव हुए हैं। कुछ खिलाड़ी चोटिल हैं। जॉश इंग्लिश और मोहसिन ख़ान बाहर गए हैं। अवेश ख़ान भी बाहर गए हैं और शाहबाज आज का मैच खेल रहे हैं। हमें क्लैरिटी के साथ आगे बढ़ना है। हमारी टीम में टॉप खिलाड़ी हैं लेकिन वो क्लैरिटी नहीं है। टीम में स्थिरता जरूरी है लेकिन समय-समय पर बदलाव करना भी होता है। यह 180-190 की विकेट लग रही है। पिछले कुछ मैचों के मुक़ाबले यह बेहतर विकेट है।
दोनों टीमें इस प्रकार है:-
लखनऊ सुपर जायंट्स (एकादश) : मिचेल मार्श, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, एडन मारक्रम, ऋषभ पंत (विकेट कीपर और कप्तान), अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज़ नदीम, दिग्वेश सिंह राठी, मोहम्मद शमी और प्रिंस यादव।
आरसीबी (एकादश) : जैकब बेथल, विराट कोहली, देवदत्त पड़िक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), क्रुणाल पंंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, रसिख़ सलाम डार और जॉश हेज़लवुड।

Toss @RCBTweets have won the toss and elected to bowl first against @LucknowIPL in Lucknow.
— IndianPremierLeague (@IPL) May 7, 2026
Updates https://t.co/W0eDq9aWb7#TATAIPL | #KhelBindaas | #LSGvRCB pic.twitter.com/Z5DSxyelwt