dharma sangrah
✕

5 गेंदबाज या तो चोटिल या अनुपलब्ध, हार के बाद बढ़ा चेन्नई का सिरदर्द

Written By WD Sports Desk
Updated: गुरुवार, 2 मई 2024 (14:49 IST)
पंजाब किंग्स से हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के प्लेऑफ में जाने का रास्ता मुश्किल हो गया है लेकिन असल समस्या यह है कि  दीपक चाहर के चोटिल होने के साथ ही उनके दूसरे गेंदबाज भी या तो चोटिल है या तो स्वदेश  जा रहे हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने स्वीकार किया कि तेज गेंदबाज दीपक चाहर की चोट गंभीर लग रही है लेकिन उन्हें फ्रेंचाइजी की मेडिकल टीम से सकारात्मक खबर मिलने की उम्मीद है।

फ्लेमिंग ने चाहर की नयी चोट के बारे में तफ्सील से नहीं बताया लेकिन उन्हें पंजाब किंग्स के खिलाफ बुधवार की रात को दूसरी ही गेंद पर शायद हैमस्ट्रिंग चोट का सामना करना पड़ा। कप्तान रूतुराज गायकवाड़ और फिजियो से बात करने के बाद वह मैदान से बाहर चले गए और मैच में आगे गेंदबाजी नहीं की।

चाहर का कैरियर चोटों से प्रभावित रहा है जिसकी वजह से वह भारतीय टीम में स्थायी जगह नहीं बना सके।फ्लेमिंग ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ चोट ठीक नहीं लग रही है लेकिन मुझे पॉजीटिव रिपोर्ट मिलने की उम्मीद है।’’

चेन्नई को चेपॉक पर दूसरी पराजय का सामना करना पड़ा जब पंजाब ने उसे सात विकेट से हराया। चेपॉक के विकेट के बारे में फ्लेमिंग ने कहा ,‘‘कुछ कहना कठिन है। हमने इस विकेट के अप्रत्याशित रवैये के बारे में बताया है। पहले बल्लेबाजी करने पर यह आकलन करना मुश्किल हो जाता है कि अच्छा प्रतिस्पर्धी स्कोर क्या होगा।’’<>
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

ऋषभ पंत का 1 IPL रन संजीव गोयनका को पड़ा 9 लाख रुपए का, जानिए कैसे

IPL 2027 से पहले दिल्ली लौटे ऋषभ पंत, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ

IPL जीत के बाद विराट कोहली को क्या हुआ? ODI Series में टीम से बाहर होने की खबर ने बढ़ाई चिंता

टिम डेविड को अंपायर पर ICE BAG फेंकना पड़ा भारी! 1 मैच का BAN, पहले मिडल फिंगर दिखाकर भी फंसे थे

'राधे-राधे' बोलते दिखे विराट-अनुष्का, IPL ट्रॉफी जीतते ही पहुंचे प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लेने [VIDEO]

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख