suvichar

कोलकाता के कैमरन ग्रीन ने शुरु की गेंदबाजी, फ्रैंचाईजी या ऑस्ट्रेलिया का दबाव (Video)

Written By WD Sports Desk
Updated: गुरुवार, 2 अप्रैल 2026 (15:56 IST)
लंबे समय से गेंदबाजी से दूर रहे ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने नेट्स में गेंदबाजी करना शुरु कर दिया है। उनका गेंदबाजी ना करना क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और कोलकाता के बीच में बहस का मुद्दा बन गया था जब अजिंक्य रहाणे से उनकी गेंदबाजी फिटनेस के बारे में पूछा गया।

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कैमरुन ग्रीन के गेंदबाजी नहीं करने के सवाल पर कहा था कि इस बारे में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) से पूछिए कि वह क्यों गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं।ग्रीन ने टी-20 विश्व कप के बाद से ही गेंदबाजी नहीं की है। CA ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि ग्रीन पीठ के निचले हिस्से की हल्की चोट से उबर रहे हैं और गेंदबाजी में वापसी की उनकी टाइमलाइन आईपीएल से पहले ही केकेआर को बता दी गई थी।

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन आईपीएल मिनी नीलामी में 25.2 करोड़ में कोलकाता नाईट राइडर्स द्वारा खरीदे गए थे। वह किसी भी आईपीएल नीलामी में बिकने वाले सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी हैं। इससे पहले मिचेल स्टार्क को 24 करोड़ में साल 2024 की मेगा नीलामी में कोलकाता नाईट राइडर्स ने खरीदा था।

आईपीएल में ग्रीन ने प्रभावित किया है। उन्होंने 29 मैच में 704 रन बनाने के अलावा 16 विकेट भी चटकाए हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के लिए सभी प्रारूपों में नियमित रूप से खेलते हैं और ऐसे में नीलामी में उनका आकर्षण का केंद्र होना लगभग तय था।<>
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

ऋषभ पंत का 1 IPL रन संजीव गोयनका को पड़ा 9 लाख रुपए का, जानिए कैसे

IPL 2027 से पहले दिल्ली लौटे ऋषभ पंत, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ

IPL जीत के बाद विराट कोहली को क्या हुआ? ODI Series में टीम से बाहर होने की खबर ने बढ़ाई चिंता

टिम डेविड को अंपायर पर ICE BAG फेंकना पड़ा भारी! 1 मैच का BAN, पहले मिडल फिंगर दिखाकर भी फंसे थे

'राधे-राधे' बोलते दिखे विराट-अनुष्का, IPL ट्रॉफी जीतते ही पहुंचे प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लेने [VIDEO]

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख