गुरुवार, 10 जुलाई 2025
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. आईपीएल 2009
  4. »
  5. समाचार
  6. सचिन तेंडुलकर और गिलक्रिस्ट दंडित
Written By भाषा

सचिन तेंडुलकर और गिलक्रिस्ट दंडित

मुंबई इंडियन्स
मुंबई इंडियन्स के कप्तान सचिन तेंडुलकर और डेक्कन चार्जर्स के कप्तान एडम गिलक्रिस्ट पर इंडियन प्रीमियर लीग के खेले गए मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए 20-20 हजार डॉलर का जुर्माना किया गया।

आईपीएल के बयान के अनुसार इस संबंध में फैसला दक्षिण अफ्रीकी मैच रेफरी देवदास गोविंदजी ने किया। डेक्कन चार्जर्स ने इस मैच में मुंबई इंडियन्स को 12 रन से हराया था।

इससे पहले दिल्ली डेयर डेविल्स पर 23 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इसी मैदान पर खेले गए मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना किया गया था।