शुक्रवार, 5 जुलाई 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2023
  3. आईपीएल 2023 न्यूज़
  4. Dhoni Review system trends on twitter after Mahi reviews straight away
Written By

बल्लेबाजी हो या कीपिंग चेन्नई का तुरुप का इक्का है 'धोनी रिव्यू सिस्टम'

बल्लेबाजी हो या कीपिंग चेन्नई का तुरुप का इक्का है 'धोनी रिव्यू सिस्टम' - Dhoni Review system trends on twitter after Mahi reviews straight away
महेंद्र सिंह धोनी पिछले दो मैचों में अंतिम ओवर की आखिरी कुछ गेंद पर बल्लेबाजी करने उतरते हैं। आज तो वह रन भी नहीं बना पाए लेकिन धोनी रिव्यू सिस्टम ट्विटर पर एक बार फिर ट्रेंड हुआ।

महेंद्र सिंह धोनी जब क्रीज पर आए तो कोलकाता के गेंदबाज कुशवंत ने एक गेंद डाली जो कमर से ऊपर थी। जब महेंद्र सिंह धोनी  ने देखा कि लेग अंपायर ने उसे नॉ बॉल करार नहीं दिया है तो धोनी ने रिव्यू लिया। यह रिव्यू ठीक पाया गया और अंपायर को नॉ बॉल देनी पड़ी।

वहीं गेंदबाजी के दौरान तुषार देशपांडे को उन्होंने एक विकेट दिलवाया। उमेश यादव के पैड पर गेंद लगी और धोनी ने रिव्यू लिया। रीप्ले में दिखाया गया कि यह विकेट था। इस तरह धोनी रिव्यू सिस्टम ट्विटर पर एक बार फिर ट्रैंड होने लगा।
ये भी पढ़ें
सचिन तेंदुलकर की A to Z स्टोरी, जानें मास्टर ब्लास्टर की 26 अनोखी बातें