kundali milan
✕

जसप्रीत बुमराह शादी के बाद लौटे काम पर, IPL के लिये ट्रेनिंग में जुटे (वीडियो)

Updated: रविवार, 4 अप्रैल 2021 (18:19 IST)
मुंबई: मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह शादी के ब्रेक के बाद इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी चरण की तैयारियों के लिये ट्रेनिंग में जुट गये हैं।
 
बुमराह इस समय सात दिन के अनिवार्य पृथकवास में हैं। उन्हें अपनी टीम के होटल में वजन उठाते हुए देखा गया और ये फोटो उन्होंने खुद ट्विटर पर अपलोड की हैं।उन्होंने साथ ही लिखा, ‘‘पृथकवास में हूं और यह वजन उठाने की ट्रेनिंग कर रहा हूं। ’’
<

Quarantining and getting those reps in  pic.twitter.com/FZZeNEei5K

— Jasprit Bumrah (@Jaspritbumrah93) March 30, 2021 >
सत्ताईस साल के बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम टेस्ट के अलावा सफेद गेंद की श्रृंखला में नहीं खेल पाये थे क्योंकि उन्होंने अपनी शादी (15 मार्च) के लिये छुट्टी ली थी।
 
मुंबई इंडियंस के कप्तान और भारत के सीमित ओवर के उप कप्तान रोहित शर्मा, आल राउंडर हार्दिक पंड्या, उनके भाई कृणाल पंड्या और सूर्यकुमार यादव सोमवार को टीम होटल में इकट्ठे हुए। ये चारों खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ वनडे श्रृंखला के लिये राष्ट्रीय टीम का हिस्सा थे।

बुमराह ने इंग्लैंड से हुई टेस्ट सीरीज में कुल दो टेस्ट खेले थे, पहला और तीसरा।बुमराह ने इस सीरीज में दो टेस्ट मैच खेले जिसकी तीन पारी में 48 ओवर कर 4 विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने एक पारी में 84 रन देकर तीन विकेट भी लिए थे। बुमराह ने सीरीज का पहला टेस्ट खेला था, जिसमें भारत को हार मिली थी। तीसरे टेस्ट में जसप्रीत बुमराह ने पहली पारी में 6 ओवर डालकर 19 रन दिए दूसरी पारी में तो कप्तान कोहली ने उनकी तरफ गेंद ही नहीं उछाली।
 
इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने निजी कारणों का हवाला देकर खुद को चौथे टेस्ट से बाहर कर लिया था। फैंस को लगा था कि बुमराह और बोर्ड के बीच में कुछ ठीक नहीं चल रहा लेकिन इसके बाद कहानी कुछ और ही निकली।
 
मीडिया में जसप्रीत बुमराह के क्रिकेट से ब्रेक लेने वाले सभी कयास सच साबित हुए। भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज बुमराह ने एक स्पोर्ट्स एंकर संजना गणेशन से चुप चाप शादी रचा ली।  
 
जसप्रीत बुमराह की शादी में सिर्फ करीबी लोगों को ही बुलाया गया था। यह भी खबर सामने आयी है कि सिर्फ 20 लोगों की मौजूदी में ही दंपत्ति ने सात फेरे लिए। इस समारोह में किसी को मोबाइल फोन रखने की भी इजाजत नहीं थी। गोवा में हुई यह शादी विशुद्ध पंजाबी रीति रिवाज से गुरुद्वारे में पूरी हुई थी। 

Show comments

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख