आईपीएल 2021 के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीता और मुंबई इंडियन्स को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। दोनों ही टीमों के 5 खिलाड़ियों ने डेब्यू किया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (टीम के लिए) ग्लेन मैक्सवेल, काईल जैमिसन और पाटीदार अपना डेब्यू करेंगे। वहीं मुंबई की ओर से क्रिस लिन और दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज जानसेन अपना आईपीएल डेब्यू करेंगे।
गौरतलब है कि विराट कोहली ने हालिया पूर्ण हुए इंग्लैंड दौरे पर मात्र दो टॉस जीते थे। विपक्षी कप्तान इयॉन मॉर्गन हेड बोलते थे और हेड ही निकलता था। आज विराट कोहली ने वही किया और हेड बोला। सिक्का जब विराट के पक्ष में गिरा तो कमेंटेटर मुरली कार्तिक ने उनको हंसकर बधाई दी।
— IndianPremierLeague (@IPL) April 9, 2021
async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"> >
दोनों टीमों में बड़े हिटर की मौजूदगी सुनिश्चित करेगी कि दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हो जो महामारी के कारण स्टेडियम में नहीं आ पाएंगे।बुधवार से ही दोनों टीम के फैन क्लब में जबरदस्त घमासान मच गया था। रोहित और कोहली के इस ट्विटर वॉर को रोको का नाम दिया गया था।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियन्स के बीच में आईपीएल में 27 मैच हुए हैं जिनमें से 17 बार मुंबई जीती है और 10 बार बैंगलोर जीती है। आसीबी का सर्वाधिक स्कोर 235 रहा है और मुंबई इंडियन्स का 213 रहा है। वहीं न्यूनतम स्कोर की बात की जाए तो बैंगलोर 122 पर ऑल आउट हुई है और मुंबई इंडियन्स 115 पर। आईपीएल 2020 में दोनों के बीच सुपर ओवर हुआ था। इस बार भी ऐसे ही मुकाबले की उम्मीद है।
केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल
सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश
Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश
Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर
Uttarakhand Road Project: सीएम CM ने शिवराजसिंह चौहान से की मुलाकात, उत्तराखंड में ग्रामीण सड़कों को मिलेगी रफ्तार, ₹2,708 करोड़ के कार्यों को मंजूरी की तैयारी